BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 01:19 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  2. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  3. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  4. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  5. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  6. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  7. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख
  8. मोदी मैजिक : यूं ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी हैं दमदार, हर किरदार में लगते हैं शानदार
  9. ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में वित्तीय अनियमितता को लेकर सरदार पटेल ने भी दी थी पंडित नेहरू को चेतावनी, जताई थी कई आशंकाएं
  10. उपराष्ट्रपति ने न्यायपालिका की भूमिका पर उठाए सवाल, ‘राष्ट्रपति को निर्देश देना असंवैधानिक’
  11. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सात दिन का समय, डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रहेगी रोक
  12. राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण
  13. बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से चरमराया, राष्ट्रपति शासन लागू हो: जगदंबिका पाल
  14. हरियाणा लैंड स्कैम मामला: रॉबर्ट वाड्रा से आज फिर ईडी की पूछताछ, कहा- जितने दिन भी बुलाएं हम जाएंगे, केंद्र पर साधा निशाना
  15. देश से 31 मार्च 2026 तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद: अमित शाह

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का तंज, ‘पहले अपना पलायन तो बचा लें’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 अप्रैल 2025, 1:05 PM IST
राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का तंज, ‘पहले अपना पलायन तो बचा लें’
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे हैं। इस दौरान वे बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में शामिल होंगे। इस बीच, भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि पहले वे अपना पलायन तो बचा लें, कभी उत्तर प्रदेश, कभी केरल और अब बिहार।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बिहार आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वे आएं, घूमे और भ्रम फैलाएं। नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकार है। 2005 के पहले का बिहार और 2005 के बाद के बिहार को देखें। यहां सड़कें बन गईं, गंगा नदी पर पुल बन गए, आठ लाख लोगों को नौकरी दे दी गई है, आगे भी चार लाख लोगों को नौकरी दी जाने वाली है।

उन्होंने आगे कहा, “आज वे (राहुल गांधी) बेगूसराय जा रहे हैं। उनके पिताजी राजीव गांधी 1985 में कहकर गए थे कि पेट्रोकेमिकल्स बनाएंगे, लेकिन नहीं बनाए। मोदी सरकार वहां रिफाइनरी बना रही है, फर्टिलाइजर बन रहा है। वहां वे क्या देखने जाएंगे? आए हैं, घूमें और जाएं, नौटंकी करें, भ्रम फैलाएं। उनको भगवा रंग से नफरत है, इसलिए सफेद रंग चुने हैं। वैसे उनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।”

इससे पहले रविवार को राहुल गांधी ने बिहार के युवाओं को एकजुट करने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश साझा किया था। जिसमें उन्होंने युवाओं को सफेद टी-शर्ट पहनकर भाग लेने की अपील की थी।

अपनी पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, “बिहार के युवा साथियों, मैं सात अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं, ‘पलायन रोको, रोजगार दो’ यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए। इसका उद्देश्य पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावनाओं, उनके संघर्ष, उनकी पीड़ा से रूबरू कराना है। आप भी सफेद टी-शर्ट पहनकर आएं, सवाल पूछें, अपनी आवाज बुलंद करें। अपने अधिकारों के लिए सरकार पर दबाव डालें, उसे हटाएं। यहां रजिस्टर करके सफेद टी-शर्ट आंदोलन से जुड़ें।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *