BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 04:12 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे गोगी, उनका निधन दुखद : मनीष तिवारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 जनवरी 2025, 10:14 PM IST
लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे गोगी, उनका निधन दुखद : मनीष तिवारी
Read Time:2 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी के निधन पर कांग्रेस सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने दुख जाहिर किया।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने बीएनटी न्यूज़ से कहा, “बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि गुरुप्रीत सिंह गोगी लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। वो लुधियाना कांग्रेस के काउंसलर और जिलाध्यक्ष भी थे, इसके अलावा लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक थे। उनका जाना अत्यंत दुखद है। गुरप्रीत गोगी एक अच्छे इंसान थे। ईश्वर से हमारी दुआ है कि भगवान उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुखद हादसे को सहने का बल दे।”

बता दें कि पंजाब के लुधियाना पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की गोली लगने से शुक्रवार रात मौत हो गई। घायल विधायक को देर रात डीएमसी अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हालांकि, विधायक के परिवार का दावा है कि उन्होंने गलती से खुद को गोली मार ली।

मीडिया से बात करते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जसकरण सिंह तेजा ने कहा, “परिवार के सदस्यों के अनुसार, उन्होंने गलती से खुद को गोली मार ली और उनके सिर में गोली लग गई। गुरप्रीत गोगी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। ”

उल्लेखनीय है कि गोगी 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और लुधियाना विधानसभा चुनाव के दौरान दो बार के पूर्व कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु को हराया। उनकी पत्नी सुखचैन कौर गोगी भी नगर निगम चुनाव लड़ी थीं , लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रजीत सिंह इंडी से हार गईं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *