BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 06:10 PM
  • 42.58°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’
  2. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  3. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  4. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  5. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  6. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  7. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  8. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  9. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  10. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  11. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  12. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  13. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  14. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  15. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता

लखनऊ : कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता की मौत, मुआवजे की मांग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 दिसंबर 2024, 9:50 PM IST
लखनऊ : कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता की मौत, मुआवजे की मांग
Read Time:3 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के घेराव के लिए बुधवार को कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। कार्यकर्ता प्रभात पांडेय प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लखनऊ आए थे। उनके शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी पहुंचे।

अजय राय ने कहा कि हम गांधी जी की विचारधारा को मानने वाले लोग हैं। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने की मंशा से विधानसभा की ओर जा रहे थे। मगर, प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेसजनों की आवाज को दबाने की मंशा से एक दिन पूर्व ही प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट करा दिया। वहीं, लखनऊ नहीं आने का दबाव बनाया जा रहा था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री मृतक प्रभात पांडेय के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करे।

दूसरी तरफ लखनऊ कमिश्नरेट की डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि गोरखपुर निवासी प्रभात पांडेय को बेहोशी की हालत में कांग्रेस कार्यालय से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनके शरीर पर कोई चोट नहीं मिला है। शव के पोस्‍टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करेगी।

इसके पहले विधानसभा का घेराव करने के लिए लखनऊ कूच की तैयारी में लगे कांग्रेस नेताओं को बुधवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ही रोक लिया गया और वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद कर दिया गया।

लखनऊ में पार्टी कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और ईको गार्डन में ले जाकर छोड़ दिया। वहीं, जिन नेताओं ने विधान भवन पहुंचने का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। घेराव करने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन से लौटने के बाद अजय राय सिविल अस्पताल पहुंचे थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *