BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 10:46 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव : ‘आप’ ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को दिया टिकट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 12:43 PM IST
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव : ‘आप’ ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को दिया टिकट
Read Time:2 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया है।

‘आप’ नेता संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम सीट से टिकट मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “लुधियाना पश्चिम उपचुनाव लड़ने के लिए मुझ पर भरोसा जताने के लिए आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के प्रति विनम्र और आभारी हूं। अपने गृहनगर से गहराई से जुड़े होने के नाते, मैं समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर हूं।”

बता दें कि संजीव अरोड़ा वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं। वह साल 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। उनकी गिनती लुधियाना के बड़े व्यवसायियों में होती है।

आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत के बाद लुधियाना पश्चिम सीट खाली हुई है। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई थी। वह साल 2022 के विधानसभा चुनाव में लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक चुने गए थे। विधायक बनने से पहले, वह दो बार पार्षद रह चुके थे। वह कांग्रेस जिला (शहरी) अध्यक्ष भी थे और 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले आप में शामिल हो गए थे।

वहीं, संजीव अरोड़ा के विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के जरिए राज्यसभा में एंट्री ले सकते हैं।

हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अपनी सीट से चुनाव हार गए थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा को 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि ‘आप’ के खाते में 22 सीटें आई हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *