BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 06:58 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

विधायक श्रेयसी सिंह ने तेजस्वी यादव के वादों पर उठाए सवाल, पूछा – ‘किस बुनियाद पर कर रहे वादे’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 फ़रवरी 2025, 8:44 PM IST
विधायक श्रेयसी सिंह ने तेजस्वी यादव के वादों पर उठाए सवाल, पूछा – ‘किस बुनियाद पर कर रहे वादे’
Read Time:2 Minute, 36 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक और ओलंपिक खिलाड़ी श्रेयसी सिंह ने बुधवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के चुनाव पूर्व ‘माई बहिन मान योजना’ सहित किए जा रहे विभिन्न वादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पता नहीं वे किस बुनियाद पर वादे कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता बेवकूफ बनने वाली नहीं है। जिस तरह दिल्ली में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है, उसी तरह बिहार में तेजस्वी यादव का भी खाता नहीं खुलने वाला है। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा की विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार को दिल्ली के लोगों ने दिल और दिमाग से निकाल फेंका है।

उन्होंने कहा,” भाजपा की जीत हुई है। भाजपा ने जो वादे वहां के लोगों से किए हैं, वह निश्चित रूप से पूरे किए जाएंगे। वहां भाजपा अच्छा काम कर के दिखाएगी। फ्री की राजनीति कभी ठोस राजनीति नहीं होती है।”

श्रेयसी के भाजपा की नीति और सिद्धांत की चर्चा की। उन्होंने कहा, ” भाजपा की अपनी नीति और सिद्धांत है जिस पर पार्टी चलती है। जनहित और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना जानती है और यह हमने कर के दिखाया है।” विपक्ष के महागठबंधन की सरकार बनने के दावे से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह तो वक्त ही बताएगा कि किसकी सरकार बनती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो किए गए वादों को 99 प्रतिशत पूरा करके दिखाया है। यह सभी लोगों को पता है। महाराष्ट्र, हरियाणा और अब दिल्ली इसके प्रमाण हैं। उन्होंने एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर हालांकि कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि बिहार में निश्चित रूप से अगली सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की बनेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *