BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 10:59 AM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सर्वदलीय बैठक में खड़गे ने उठाए सवाल, बोले- इसमें प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी
  2. भारत ने पाकिस्तान को लिखा पत्र, सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की दी जानकारी
  3. पहलगाम आतंकी हमला : सर्वदलीय बैठक खत्म, सभी दलों ने दिखाई एकजुटता
  4. मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस शुक्रवार को निकालेगी कैंडल मार्च : केसी वेणुगोपाल
  5. पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कई राष्ट्राध्यक्षों ने पीएम मोदी से की बात, आतंकवाद के खिलाफ दिखाई एकजुटता
  6. महागठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने पहलगाम की घटना को लेकर केंद्र को घेरा
  7. सीसीएस की बैठक में लिए गए फैसले से पाकिस्तान को म‍िलेगा कड़ा सबक : अरुण साव
  8. पहलगाम आतंकी हमला : भारत ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा किया निलंबित
  9. सिंधु जल संधि पर रोक से पाकिस्तान पर क्या पड़ेगा असर?
  10. जम्मू-कश्मीर: पहलगाम हमले के गुनहगारों की सूचना देने वालों को 20-20 लाख का इनाम
  11. ‘हम एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे’, नीतीश कुमार ने फिर दिया भरोसा
  12. हिंदुओं को जानबूझकर निशाना बनाना, पूरे देश में भावनाएं भड़काने की एक सोची-समझी साजिश: सीडब्ल्यूसी
  13. मधुबनी : मंच से पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, फिर शुरू किया भाषण
  14. प्रधानमंत्री मोदी ने मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर करीब 13,480 करोड़ रुपए की योजनाओं की दी सौगात
  15. भारत ने पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स अकाउंट किया ब्लॉक

विपक्ष की भूमिका भी सही ढंग से नहीं निभा पा रहे तेजस्वी यादव : मंत्री सुनील कुमार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 7:21 AM IST
विपक्ष की भूमिका भी सही ढंग से नहीं निभा पा रहे तेजस्वी यादव : मंत्री सुनील कुमार
Read Time:3 Minute, 29 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल में शामिल सात नए मंत्रियों के बीच गुरुवार को विभागों का बंटवारा कर दिया। इसी बीच, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सुनील कुमार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इन नेताओं ने कहा क‍ि राजद नेता तेजस्‍वी यादव व‍िपक्ष की भूम‍िका भी सही ढंग से नहीं न‍िभा पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर निकलने के बाद पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि कोई विशेष बात नहीं हुई। मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लेने गया था। वे भी नालंदा जिले के ही हैं।

उन्होंने कहा, “जो भी विभाग मुझे मिला है, उसमें पहले भी काफी काम हुए हैं। वन और पर्यावरण से बिहार के कई क्षेत्र प्रभावित और लाभान्वित भी होते हैं। विभाग को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है, कई इनपुट हमने भी दिए हैं।”

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली को लेकर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इसे लेकर काम किया जाएगा। अभी तो विभाग भी संभाला नहीं है। शुक्रवार को पदभार ग्रहण करेंगे।

दूसरी तरफ, मंत्री बनने के बाद कृष्ण कुमार मंटू भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री से मिलकर वापस आने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस विभाग के मंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रह चुके हैं। उन्होंने महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी देने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, युवाओं को साक्षर और शिक्षित करने को लेकर काम कर रही है। यह विभाग युवाओं को शिक्षित करने में बड़ा योगदान निभाता है। युवाओं के लिए ऐसा माहौल बनाया जाएगा, जिससे बिहार में ही उन्हें रोजगार मिले। अगर वे बाहर भी जाएं तो बिहार का नाम रोशन करें।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे बात कर रहे हैं, हम लोग काम कर रहे हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव विपक्ष की भूमिका भी सही ढंग से निभा नहीं पा रहे हैं। बिहार में 2025 के चुनाव में एनडीए दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आएगी और फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *