BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 06:55 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

विरोधियों पर भड़के नीतीश कुमार, कहा- उन लोगों ने कोई काम नहीं किया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 जनवरी 2025, 7:24 PM IST
विरोधियों पर भड़के नीतीश कुमार, कहा- उन लोगों ने कोई काम नहीं किया
Read Time:2 Minute, 41 Second

बीएनटी न्यूज़

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने कोई काम नहीं किया। पहले शाम होते कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों ने अगड़े-पिछड़े, अति पिछड़े, पिछड़े, महिला, पुरुष, हिन्दू, मुस्लिम सभी के विकास के लिए काम किया।

यहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि पहले महिलाओं के चेहरे पर इतनी खुशी नहीं थी, लेकिन आज इनके चेहरे पर खुशी है। उन्होंने कहा कि पहले हम लोगों ने इनका नाम ‘जीविका’ दिया तब केंद्र ने पूरे देश में ‘आजीविका’ नाम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जब भी क्षेत्र में घूमते हैं इनसे मिलते हैं और जो भी कमी होती है, उनको सहायता दी जाती है। जब से हम सत्ता में आए हैं तब से इनको आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। इस बार भी घूम रहे हैं और जो कमी होगी वह पूरा की जाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान फिर दोहराया कि हम दो बार गलती कर उधर (दूसरे गठबन्धन) में चले गए थे, लेकिन अब पुराने साथी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं के विकास के लिए कोई काम नहीं होता था।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार इन दिनों अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा की शुरुआत पिछले साल 23 दिसंबर को पश्चिम चंपारण से की थी। छह जनवरी को वह वैशाली जिले का दौरा करेंगे जबकि सात जनवरी को सीवान और आठ जनवरी को सारण पहुंचेंगे। 11 जनवरी को उनका कार्यक्रम दरभंगा जिले के लिए प्रस्तावित है तथा 12 जनवरी को मधुबनी और 13 जनवरी को समस्तीपुर जाने का कार्यक्रम है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *