BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 11:01 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

शाही जामा मस्जिद के पास अवैध तरीके से बनाई जा रही पुलिस चौकी : एसटी हसन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जनवरी 2025, 11:44 PM IST
शाही जामा मस्जिद के पास अवैध तरीके से बनाई जा रही पुलिस चौकी : एसटी हसन
Read Time:3 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद एसटी हसन ने गुरुवार को संभल में स्थित शाही जामा मस्जिद के पास बन रही पुलिस चौकी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि मस्जिद वक्फ की संपत्ति है। ऐसी सूरत में उसके पास पुलिस चौकी का निर्माण अवैध है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने पुलिस चौकी के निर्माण की तेजी गति पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिस गति से पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है, उसे लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि प्रशासनिक अधिकारियों का रवैया निष्पक्ष होना चाहिए। चाहिए। लेकिन, वर्तमान में जिस तरह से शाही मस्जिद के बगल में पुलिस चौकी के निर्माण में गतिशीलता दिखाई जा रही है, वह ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमें सूत्रों से पता चला है कि वो वक्फ की संपत्ति है और मैं आप लोगों को बता दूं कि वक्फ की संपत्ति को ना तो बेचा जा सकता है और ना ही खरीदा जा सकता है। वक्फ की संपत्ति पर किसी भी प्रकार का कब्जा अस्वीकार्य है। वहां पर अवैध तरीके से पुलिस चौकी बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि हमें आगे इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का भी रुख करना पड़ सकता है। मैं एक बात कह देना चाहता हूं कि अगर ऐसा हुआ, तो कुछ लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासनिक अधिकारियों को अवैध रूप से किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं कराना चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस चौकी के निर्माण में 50 लोग एक साथ काम कर रहे हैं, जिसे लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को यह शोभा नहीं देता है कि वो पुलिस की वर्दी में काम करें। पुलिस प्रशासन को अपने रवैए से इस तरह का संदेश नहीं देना चाहिए कि वो किसी विशेष समुदाय से जुड़े लोगों के लिए काम कर रही है। पुलिस प्रशासन हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी लोगों का है। हमारे समाज में किसी भी को ऐसा नहीं लगना चाहिए कि मौजूदा प्रशासन से हमें इंसाफ नहीं मिल सकता।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *