BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 01:53 PM
  • 42.41°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

संगठन में निरंतर बदलाव होते हैं, जो भी जिम्मेदारी मिलेगी निभाएंगे : भूपेश बघेल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 फ़रवरी 2025, 12:09 AM IST
संगठन में निरंतर बदलाव होते हैं, जो भी जिम्मेदारी मिलेगी निभाएंगे : भूपेश बघेल
Read Time:2 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस संगठन में बदलाव कर सकती है। माना जा रहा है कि संगठन को मजबूती देने के लिए वरिष्ठ नेताओं को मुख्य जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम भी सामने आ रहा है। वह गुरुवार को दिल्ली में थे और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद मीडिया से भूपेश बघेल ने कहा, “यह कोई औपचारिक बैठक नहीं थी, बल्कि विचारों का आदान-प्रदान था। हमारे राज्य में होने वाले आगामी नगर निगम और पंचायती राज चुनावों के संदर्भ में कुछ चर्चाएं हुईं। मैंने केवल इन्हीं मामलों पर चर्चा की और विचारों का आपसी आदान-प्रदान हुआ। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता केसी. वेणुगोपाल मौजूद थे।

संगठन में बदलाव को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आखिरकार, यह हाईकमान का विशेषाधिकार है। ऐसे मामलों में हमारा कुछ कहना नहीं है। हाईकमान जो भी निर्देश देगा और जहां भी काम सौंपेगा, सभी उसके अनुसार चलेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने जब-जब मुझे जिम्मेदारी दी है, मैंने निर्वहन किया है। यह अलग बात है कि कहीं पर परिणाम अच्छा आया तो कहीं पर खराब था। मुझे लगता है कि पार्टी की ओर से आगे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, पार्टी के निर्देशों के अनुसार काम करेंगे। उन्होंने कहा कि परिवर्तन तो प्रकृति का नियम है। संगठन में निरंतर बदलाव होते रहते हैं। बड़े बदलाव लोगों की नजरों में आ जाते हैं, छोटे बदलाव नजर नहीं आते हैं।

बता दें कि कांग्रेस का अब पूरा फोकस बिहार विधानसभा चुनाव पर है, जो इसी साल होने हैं। दिल्ली में मिली करारी हार की समीक्षा भी कांग्रेस कर रही है। बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी संगठन में बदलाव कर सकती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *