BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025 11:43 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. झूमोइर नृत्य ने मंत्रमुग्ध कर द‍िया, चाय की महक चायवाले से बेहतर कोई नहीं समझ सकता : गुवाहाटी में बोले पीएम मोदी
  2. महाकुंभ में जिसने जो तलाशा, उसको वही मिला है : सीएम योगी
  3. सीएम योगी ने की ‘सपा’ की खिंचाई, कहा- समाजवादी से सनातनी हो गए हैं नेता प्रतिपक्ष
  4. ‘महाकुंभ’ को गाली देने वालों को कभी माफ नहीं करेगा बिहार : पीएम मोदी
  5. पीएम मोदी के असम दौरे से पहले कांग्रेस ने भाजपा से पूछे 5 सवाल?
  6. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सिल्क सिटी’ भागलपुर से देश के किसानों को खुशियों की दी सौगात
  7. यूएसएआईडी फंडिंग पर घमासान जारी : सोशल मीडिया पर अब उलझे जयराम रमेश और अमित मालवीय
  8. गौतम अदाणी ने पीएम मोदी और सीएम यादव के नेतृत्व की सराहना की, कहा- मध्य प्रदेश में कारोबार के लिए माहौल अनुकूल
  9. दुनिया को भारत से बहुत आशाएं : पीएम मोदी
  10. भोपाल ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट : पीएम मोदी ने छात्रों के प्रति दिखाई संवेदनशीलता
  11. हमारी सरकार में गरीब बीमारी का इलाज कराने से नहीं डरता, 2014 से पहले डरता था : पीएम मोदी
  12. कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य
  13. चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
  14. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  15. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी

सनातन संस्कृति का अपमान करने वाले दलों को देना होगा हिसाब : केशव प्रसाद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 फ़रवरी 2025, 9:34 PM IST
सनातन संस्कृति का अपमान करने वाले दलों को देना होगा हिसाब : केशव प्रसाद
Read Time:2 Minute, 32 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाकुंभ को लेकर विपक्षी दलों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति का अपमान करने वाले दलों को हिसाब देना होगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद सोमवार को सदन की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे थे। इसके बाद वह विपक्षी दलों पर जमकर बरसे।

केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब कुछ कहते हैं, उसके पीछे कारण होते हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष ने क्या कहा था कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी नहीं मिटेगी। अखिलेश यादव यही चाहते थे कि कुछ अव्यवस्था हो जाए। उनके गठबंधन की साथी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि महाकुंभ नहीं, यह मृत्यु कुंभ है। कांग्रेस के साथी लालू यादव ने कुंभ को फालतू बताया है। यह तो हिंदुओं, श्रद्धालुओं और भारतीय संस्कृति का अपमान है। इस अपमान का हिसाब इन दलों को चुकाना पड़ेगा।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। अखिलेश यादव के गंगा नदी के धुलवाए जाने वाले बयान पर कहा कि उन्हें इतनी बेचैनी क्यों है? कोई भी कहीं गंगाजल छिड़कता है, चाहे घर हो या मंदिर। वह एक दबंग आदमी हैं। स्वयं सामंतवादी परिवार से जुड़े हुए हैं। जिन्होंने तमाम लोगों का शोषण और उत्पीड़न करवाने में संरक्षण किया है। वह इस प्रकार की बात कर रहे हैं जैसे खुद बहुत पीड़ित और वंचित हैं। यह अचानक इस प्रकार के कैसे विचार आते हैं। उनके सलाहकार उन्हें गलत सलाह देते हैं।

उन्होंने कहा कि गंगा, यमुना और सरस्वती त्रिवेणी में डुबकी लगाना कई जन्मों का पुण्य होगा जो उन्हें मौका मिला है। अगर विकार मन में होगा तो उन्हें पुण्य नहीं मिलेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *