BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 15 मार्च 2025 03:26 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पूरे देश में होली का उल्लास, राजनेताओं ने आम लोगों संग मिलजुलकर मनाया त्योहार
  2. संभल में सबकुछ ठीक, होली खेलने में किसी को कोई समस्या नहीं : सीओ अनुज चौधरी
  3. बंगाल स्कूल जॉब केस: पार्थ चटर्जी के दामाद बने ‘अप्रूवर’
  4. भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ जवानों ने धूमधाम से मनाई होली, भाईचारे का दिया संदेश
  5. यह जानना कभी आसान नहीं होता कि आप किस टीम के साथ खेलेंगे : केएल राहुल
  6. दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों को दी होली की बधाई
  7. देश में मनाया जा रहा होली का त्योहार : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ समेत कई नेताओं ने दी बधाई
  8. होली के दिन जुमे की नमाज पढ़कर सीधा घर जाएं मुसलमान भाई : अबू आजमी
  9. पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  10. सीएम धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में लिया हिस्सा, कलाकारों के साथ जमकर थिरके
  11. दिल्ली की सीएम ने शेल्टर होम में बच्चों संग मनाई होली, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
  12. दिल्ली लौटने के बाद पीएम मोदी ने मॉरीशस सरकार और लोगों का जताया आभार, यात्रा को बताया यादगार
  13. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  14. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  15. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा

सहारनपुर : इमरान मसूद ने समर्थकों के साथ खेला अबीर गुलाल, होली की दी शुभकामनाएं

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 मार्च 2025, 9:52 PM IST
सहारनपुर : इमरान मसूद ने समर्थकों के साथ खेला अबीर गुलाल, होली की दी शुभकामनाएं
Read Time:2 Minute, 38 Second

बीएनटी न्यूज़

सहारनपुर। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस बार होली के पर्व को खास तरीके से मनाया। उन्होंने अपने आवास पर समर्थकों के साथ अबीर गुलाल लगाकर होली खेली और कौमी एकता का संदेश दिया।

इस दौरान इमरान मसूद ने कहा कि हमें एक-दूसरे के पर्वों का सम्मान करना चाहिए और यही हमारी संस्कृति और साझा विरासत है।

इमरान मसूद ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा, “पहली बार ऐसा हुआ है कि भाजपा ने होली के रंगों में नफरत ढूंढ़ने का प्रयास किया है। जब हम एक दूसरे के त्योहारों का सम्मान करेंगे, तभी हम अपने देश की संस्कृति और साझा विरासत को सहेज पाएंगे। हमारा प्रयास है कि जिस तरह से हम सदियों से सभी त्योहारों को एक साथ मनाते आ रहे हैं, वैसे ही यह परंपरा जारी रहे।”

मसूद ने आगे कहा, “मैं इमरान मसूद देश में हो रही नफरत की राजनीति का मुंहतोड़ जवाब दूंगा। यह देश सबका है, और देश में रहने वाला हर बच्चा इस देश का है। भारतीय संविधान हमें अपने धर्म को अपने तरीके से जीने और उसकी रक्षा करने का अधिकार देता है। यही हमारी संस्कृति है और हमें एक-दूसरे के धर्म और आस्था का सम्मान करना चाहिए।”

सांसद मसूद ने यह भी बताया कि वे और उनका परिवार सदियों से होली और दिवाली जैसे पर्वों को बड़े धूमधाम से मनाते आए हैं। इस साल होली खास तौर पर इसलिए भी खेली जा रही है क्योंकि वर्तमान समय में नफरत का माहौल बन चुका है और वह नफरत के रंगों को मोहब्बत के रंगों में बदलने का प्रयास कर रहे हैं।

सहारनपुर जिले में होली के बाद जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। हिंदू और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर आपसी सौहार्द का परिचय दिया और यह सुनिश्चित किया कि सभी समाज के लोग अपने-अपने धार्मिक पर्वों को शांति से मनाएं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *