BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 फ़रवरी 2025 11:30 PM
  • 17.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. केंद्रीय बजट पर राहुल गांधी का तंज, बोले- ‘गोली के घाव पर बैंड-एड’
  2. ‘सरकार ने हर वर्ग का रखा ख्याल’, कारोबारियों ने बजट का किया स्वागत
  3. बजट 2025 : अमित शाह, नड्डा और गडकरी ने की बजट की तारीफ, कहा- ‘यह आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप’
  4. बजट 2025 : जानिए क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता?
  5. केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार ने बिहार पर की ‘इनायत’, प्रदेश के विकास के लिए कई घोषणाएं
  6. बजट 2025 : 12 लाख तक की कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स, महिलाओं-किसानों के लिए किए ये बड़े ऐलान
  7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर फोकस
  8. भाजपा समर्थकों से केजरीवाल की अपील- वोट झाड़ू पर दो, नहीं तो जेब पर पड़ेगा 25 हजार का बोझ
  9. बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी, जानिए क्या है इस परंपरा का महत्व
  10. केंद्रीय बजट से पहले बड़ी सौगात, सात रुपये सस्ता हुआ एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर
  11. प्रयागराज : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज करेंगे महाकुंभ का दौरा, परिवार भी होगा साथ
  12. बजट सत्र 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज है सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड, आज पेश करेंगी 8वीं बार बजट
  13. दिल्ली चुनाव : चांदनी चौक में अरविंद केजरीवाल ने परिवार को ‘आप का बचत पत्र’ सौंपा
  14. कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज
  15. आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेंगे: चंपई सोरेन

सीएम नीतीश कुमार दो फरवरी को जाएंगे बांका, विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 फ़रवरी 2025, 10:57 AM IST
सीएम नीतीश कुमार दो फरवरी को जाएंगे बांका, विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन
Read Time:3 Minute, 23 Second

बीएनटी न्यूज़

बांका। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति यात्रा के तहत विकास योजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं। यात्रा के चौथे चरण के तहत मुख्यमंत्री दो फरवरी को बांका जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका जिले के रजौन प्रखंड के उन्नति ग्राम (स्मार्ट गांव) बाबरचक और ओढ़नी डेम में निर्मित नवनिर्मित पर्यटन रिसॉर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे इन स्थानों पर बनाए गए थीम पार्क और कैफेटेरिया का भी निरीक्षण करेंगे, जो पर्यटन क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देंगे।

मुख्यमंत्री की इस यात्रा के दौरान एक और महत्वपूर्ण आयोजन होगा, जिसमें वे अमरपुर प्रखंड के राजपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान मंत्री जयंत राज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका दौरे के दौरान कई बड़ी सौगात देने वाले हैं। वो कई सारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बांका हमेशा से एनडीए का गढ़ रहा है। ऐसे में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में हम बड़ी जीत दर्ज करेंगे। हमें अपने कामों पर विश्वास है कि जनता हमें सेवा का एक बार और मौका देगी। मेडिकल कॉलेज बनने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में सुधार होगा और स्थानीय छात्रों को चिकित्सा क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा।

मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी हो जाएंगी। सभा स्थल की साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह दौरा बांका जिले के विकास कार्यों के मद्देनजर महत्वपूर्ण रहने वाली है। हम इसके सफल आयोजन के लिए लगे हुए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *