BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 09:36 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

सीएम नीतीश कुमार पहुंचे बोधगया, राज्य अतिथि गृह का किया उद्घाटन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 अप्रैल 2025, 10:42 PM IST
सीएम नीतीश कुमार पहुंचे बोधगया, राज्य अतिथि गृह का किया उद्घाटन
Read Time:2 Minute, 59 Second

बीएनटी न्यूज़

गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को गया जिले के बोधगया पहुंचे। यहां उन्होंने आठ एकड़ में करीब 136 करोड़ रुपये की लागत से बने राज्य अतिथि गृह का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोगों को अब ठहरने की अच्छी सुविधा मिल सकेगी।

उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बाहर से जो लोग आएंगे, यहां रुकेंगे। पहले से हमलोग यह काम कर रहे हैं। अब यह बहुत अच्छा हो गया। यहां के विकास को लेकर तो काम हो रहा है। यहां तो हम बराबर आते रहे हैं।

बताया गया कि राज्य अतिथि गृह 130 बिस्तरों वाला गेस्ट हाउस है, जिसमें भारत सरकार के मानदंड के अनुसार चार स्टार रेटिंग के बराबर सभी सुविधाएं हैं। गेस्ट हाउस में 30 बिस्तरों वाला डोरमेटरी, 10 एकल शयनकक्ष, 80 डबल बेडरूम, आठ वीआईपी सुइट्स और दो प्रेसिडेंशियल सुइट्स हैं। कमरों के साथ, गेस्ट हाउस में दो रेस्तरां, 150 व्यक्तियों की क्षमता के साथ एक कॉन्फ्रेंस हॉल भी है। इसके अलावा एक प्रदर्शनी सह व्यापार केंद्र, आवश्यकतानुसार सेवाएं, संचलन और पार्किंग सुविधा प्रदान की गई हैं।

इसका निर्माण आठ एकड़ में 136 करोड़ की लागत से हुआ है। यह स्थल महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र और विज्ञान केंद्र के बीच स्थित है। प्रेसिडेंशियल सुइट्स से पूर्व में महाबोधि मंदिर परिसर का विशेष दृश्य दिखाई देता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ज्ञान की भूमि बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। इसके बाद बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का भी जायजा लिया। बिहार में पहली बार खेल विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन चार मई से 15 मई 2025 तक पांच जिलों में किया जा रहा है। गया में सात प्रकार के खेल आयोजित होंगे। इसका आयोजन बिपार्ड और बोधगया के आईआईएम में होना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *