BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 07 अप्रैल 2025 07:41 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अल्लू अर्जुन और एटली की अगली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा
  2. आईपीएल 2025 : गिल की फिफ्टी से गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक
  3. भारत में समय-समय पर आदर्शों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाले अवतार हुए : दत्तात्रेय होसबोले
  4. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 132 दिन पुराना अनशन खत्म किया
  5. सहारनपुर: दारुल उलूम देवबंद ने महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर रोक लगाई
  6. राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह की नसीहत, ‘सिमरिया घाट आकर गंगाजी से माफी मांगें’
  7. राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना
  8. कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में पहली बार एबीवीपी ने रामनवमी पर की पूजा
  9. पीएम मोदी की तमिलनाडु सरकार से अपील, ‘तमिल भाषा में कराएं मेडिकल कोर्स, गरीब बच्चे बनेंगे डॉक्टर’
  10. रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना
  11. भाजपा स्थापना दिवस पर 98 साल की शकुंतला आर्य से मिले जेपी नड्डा, पोती बोली- देखकर अच्छा लगा, पार्टी देती है बुजुर्गों को सम्मान
  12. ममता बनर्जी हिन्दुओं पर अत्याचार कर रहीं, भाजपा करेगी डट कर मुकाबला: अग्निमित्रा पॉल
  13. तमिलनाडु: पीएम मोदी ने ‘पंबन रेल ब्रिज’ का किया उद्घाटन
  14. रामलला के ‘सूर्य तिलक’ को सीएम योगी ने बताया ‘सनातन राष्ट्र’ के हृदय का ‘अमर दीप’
  15. भुवनेश्वर: भाजपा ने 46वां स्थापना दिवस मनाया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

सीएम नीतीश ने बांका में बिहार के पहले ‘स्मार्ट विलेज’ का किया उद्घाटन, 362 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 फ़रवरी 2025, 11:39 PM IST
सीएम नीतीश ने बांका में बिहार के पहले ‘स्मार्ट विलेज’ का किया उद्घाटन, 362 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात
Read Time:3 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

बांका। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को ‘प्रगति यात्रा’ के तहत बांका जिला पहुंचे। उन्होंने यहां 362 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले रजौन प्रखंड के बाबरचक में बने राज्य के पहले ‘स्मार्ट विलेज’ का भी उद्घाटन किया। उन्होंने स्मार्ट विलेज की आवास व्यवस्था को भी देखा। यहां बने ग्रामीण हाट परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से लगाए गए विभिन्न उत्पादों के स्टॉल का भी उन्होंने निरीक्षण किया और महिलाओं से बातचीत की।

इसके बाद वह स्मार्ट विलेज में बने खेल मैदान पहुंचे, जहां मंदार महोत्सव में विजेता टीम के खिलाड़ियों से औपचारिक मुलाकात की। मुख्यमंत्री इस दौरान स्मार्ट विलेज में बने नवसृजित विद्यालय पहुंचे और वहां के छात्रों से मुलाकात की। जल, जीवन, हरियाली के तहत बनाए गए तालाब का भी उन्होंने अवलोकन किया और वहां पौधारोपण किया।

नीतीश कुमार ने यहां बने आवासों का भी निरीक्षण किया और वहां रह रहे कई परिवारों से भी मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस क्रम में उन्होंने कई घोषणाएं भी की।

उन्होंने बताया कि बांका में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने निर्माण के लिए चिह्नित भूमि को भी देखा।

मुख्यमंत्री ने बांका-अमरपुर राज्य उच्च पथ-25 के चौड़ीकरण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे भागलपुर और बांका के बीच बेहतर सड़क संपर्क स्थापित होगा और लाखों कांवड़िया श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज से दर्दमारा बॉर्डर तक कांवड़िया कच्चे पथ के बगल से गुजरने वाले राज्य उच्च पथ संख्या-22 का भी चौड़ीकरण किया जाएगा। यह पथ भागलपुर, मुंगेर एवं बांका जिलों से गुजरता है।

अमरपुर में ग्रिड सब-स्टेशन तथा बौंसी एवं बेलहर में पावर सब-स्टेशन के निर्माण की भी उन्होंने घोषणा की। उन्होंने जिला के कटोरिया में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना करने की भी बात कही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *