BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 07:37 AM
  • 12.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

सैम पित्रोदा ने अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों और संबंधों के मद्देनजर दिया बयान : टीएस सिंहदेव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 फ़रवरी 2025, 9:56 PM IST
सैम पित्रोदा ने अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों और संबंधों के मद्देनजर दिया बयान : टीएस सिंहदेव
Read Time:2 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

रायपुर। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा के चीन के बारे में दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को कहा कि सैम पित्रोदा ने कहा है कि हमें या फिर किसी को भी पूर्वानुमान लगाकर किसी को दुश्मन नहीं मानना चाहिए। वह अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की बात कर रहे थे। सबसे ज्यादा संबंधों में तनाव अगर पड़ोस में दिखता है तो वह पाकिस्तान के साथ है। समय-समय पर यह भी बात सामने आती है कि पाकिस्तान से बातचीत की पहल होनी चाहिए।

भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ अलगाववाद के साथ है। इस पर टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि क्या भाजपा की यह अंतर्राष्ट्रीय नीति है कि चीन अलगाववादी और दुश्मन है। प्रधानमंत्री मोदी चीन के प्रमुख के साथ झूला झूलते हैं, ताकि संबंधों में सुधार हो सके। देश के लाभ के लिए, देश के हित के लिए सामने वाला भी हमारे यहां आ रहा है, हम भी आगे हाथ बढ़ा रहे हैं। ऐसे में क्या हम कहेंगे कि प्रधानमंत्री मोदी देश के हितों के विपरीत काम कर रहे हैं। मेरा मानना है कि इस तरह की बयानबाजी ठीक नहीं है।

दरअसल, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने  इंटरव्यू में कहा था कि भारत को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है और यह धारणा छोड़ने की जरूरत है कि चीन दुश्मन है। उनके इस बयान पर भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। इसी क्रम में अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सैम पित्रोदा के बहाने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *