BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 09:13 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

हमारी पार्टी को मिलना चाहिए था दो मंत्री पद, किया गया नजरअंदाज : रामदास आठवले

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 दिसंबर 2024, 11:32 PM IST
हमारी पार्टी को मिलना चाहिए था दो मंत्री पद, किया गया नजरअंदाज : रामदास आठवले
Read Time:2 Minute, 23 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महायुति सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-आठवले (आरपीआई-ए) के प्रमुख रामदास आठवले की नाराजगी सामने आई है।

रामदास आठवले ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में आयोजित किया गया। महायुति का हिस्सा होने के बावजूद मुझे समारोह का निमंत्रण तक नहीं मिला। आरपीआई (ए) ने विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया। हमने देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठकें कीं और उन्होंने हमें कम से कम एक मंत्रालय देने का वादा किया था। लेकिन इस विस्तार में आरपीआई (ए) को जगह नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी को कम से कम दो मंत्री पद तो देना ही चाहिए था। हमारी पार्टी एक बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। हमारी पार्टी को नजरअंदाज करना सही नहीं है। मेरी पार्टी भी शिरडी और किसी एक जगह से लड़ना चाहती थी। कालीना की जगह दी गई, लेकिन भाजपा ने अपने सिंबल पर दी। लोकसभा में भी हमें जगह नहीं मिली। एक भी सांसद न होने के बाद भी मुझे कैबिनेट पद दिया, इसके लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद कहता हूं। हमारी मांग राज्य सरकार में दो मंत्री पद की है। हमसे कहा गया कि एमएलसी पद दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

महाराष्ट्र में महायुति सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार रविवार को नागपुर में हुआ, जहां 39 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें 33 को कैबिनेट और छह को राज्य मंत्री बनाया गया है। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने एक समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *