BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 07 अप्रैल 2025 05:07 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अल्लू अर्जुन और एटली की अगली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा
  2. आईपीएल 2025 : गिल की फिफ्टी से गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक
  3. भारत में समय-समय पर आदर्शों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाले अवतार हुए : दत्तात्रेय होसबोले
  4. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 132 दिन पुराना अनशन खत्म किया
  5. सहारनपुर: दारुल उलूम देवबंद ने महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर रोक लगाई
  6. राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह की नसीहत, ‘सिमरिया घाट आकर गंगाजी से माफी मांगें’
  7. राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना
  8. कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में पहली बार एबीवीपी ने रामनवमी पर की पूजा
  9. पीएम मोदी की तमिलनाडु सरकार से अपील, ‘तमिल भाषा में कराएं मेडिकल कोर्स, गरीब बच्चे बनेंगे डॉक्टर’
  10. रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना
  11. भाजपा स्थापना दिवस पर 98 साल की शकुंतला आर्य से मिले जेपी नड्डा, पोती बोली- देखकर अच्छा लगा, पार्टी देती है बुजुर्गों को सम्मान
  12. ममता बनर्जी हिन्दुओं पर अत्याचार कर रहीं, भाजपा करेगी डट कर मुकाबला: अग्निमित्रा पॉल
  13. तमिलनाडु: पीएम मोदी ने ‘पंबन रेल ब्रिज’ का किया उद्घाटन
  14. रामलला के ‘सूर्य तिलक’ को सीएम योगी ने बताया ‘सनातन राष्ट्र’ के हृदय का ‘अमर दीप’
  15. भुवनेश्वर: भाजपा ने 46वां स्थापना दिवस मनाया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

हर्षवर्धन सपकाल को सोच समझकर दी गई कमान, कांग्रेस को होगा फायदा : हुसैन दलवई

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 फ़रवरी 2025, 8:00 PM IST
हर्षवर्धन सपकाल को सोच समझकर दी गई कमान, कांग्रेस को होगा फायदा : हुसैन दलवई
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस का नेतृत्व हर्षवर्धन सपकाल को मिलने के बाद एक नई बहस छिड़ गई है। इस संबंध में हुसैन दलवई ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि कांग्रेस द्वारा कम प्रसिद्ध चेहरे को नेतृत्व सौंपे जाने का निर्णय सोच-समझ कर लिया गया है। इस निर्णय से पार्टी को फायदा होगा और यह युवा नेता कांग्रेस के लिए बेहतर साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण को इस निर्णय से कोई नाराजगी नहीं है, और वह खुद भी कल एक ही मंच पर थे। नेताओं के बीच कोई मतभेद नहीं हैं और सभी इस निर्णय का स्वागत कर रहे हैं।

शिवसेना यूबीटी के नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर सवाल किए जाने पर दलवई ने कहा कि कुछ लोग केवल सत्ता के लिए राजनीति करते हैं और जब उन्हें सत्ता नहीं मिलती, तो वे दूसरी पार्टी में चले जाते हैं। दलवई ने यह स्पष्ट किया कि सत्ता के बिना किसी भी पार्टी में कोई परिवर्तन नहीं हो सकता। जो लोग सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं, वही असल परिवर्तन ला सकते हैं।

कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी से नेताओं के पलायन की वजह बताते हुए दलवई ने कहा कि इन नेताओं के पास अब सत्ता नहीं है इसलिए वे दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण इस निर्णय से नाराज नहीं हैं और उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता भास्कर यादव कहीं नहीं जाएंगे, हालांकि वे अपनी पार्टी के नेतृत्व से नाराज हो सकते हैं, लेकिन वे कहीं भी नहीं जाने वाले हैं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही मेला व्यवस्थाओं में नाकाम साबित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोगों के लिए जरूरी सुविधाएं, जैसे पर्याप्त गाड़ियां और प्लेटफार्म की सुविधाएं, नहीं उपलब्ध कराई गईं, जिससे भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *