BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 13 मई 2025 05:51 AM
  • 28.38°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  2. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  3. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  4. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  5. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  6. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  7. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  8. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  9. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा
  10. डीजीएमओ की बातचीत से पहले पीएम मोदी की बैठक, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
  11. मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : भाजपा सांसद
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना
  13. पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका
  14. भारत के सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान के तबाह एयर बेस के सैटेलाइट इमेज सामने आए
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 100 से अधिक आतंकवादी ढेर : सेना

मध्य प्रदेश : खजुराहो महोत्सव शुरु, 139 कलाकारों ने 24 घंटे नृत्य कर बनाया कीर्तिमान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 11:40 AM IST
मध्य प्रदेश : खजुराहो महोत्सव शुरु, 139 कलाकारों ने 24 घंटे नृत्य कर बनाया कीर्तिमान
Read Time:3 Minute, 24 Second

बीएनटी न्यूज़

छतरपुर । मध्य प्रदेश की पर्यटन नगरी खजुराहो में नृत्य समारोह शुरू हुआ, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उद्घाटन किया। इस मौके पर 139 कलाकारों द्वारा लगातार 24 घंटों तक नृत्य किए जाने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 139 कलाकारों द्वारा 24 घंटे लगातार नृत्य कर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने पर कलाकारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड वीरों की धरती है। 24 घंटे कथकली नृत्य प्रस्तुत कर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए आप सभी कलाकारों को बधाई। इस नटराज नृत्य शैली को भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण ने किया था। नृत्य साधना में हम सभी के पूर्वजों की कल्पनाशीलता व गतिशीलता की झलक दिखाई देती है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार नृत्य मुद्राओं को महाकाल महालोक में शिल्पकला के माध्यम से प्रदर्शित करने का कार्य करा रही है। एक हजार साल पुराना कंदरिया महादेव मंदिर हमारी सांस्कृतिक विरासत है। नृत्य साधना व कलाओं की विधाओं के माध्यम से हमें संस्कृति की धारा को प्रवाहित करने का अद्भुत संकल्प मिलता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि खजुराहो धर्म, संस्कृति व अध्यात्म का केंद्र है। खजुराहो में फिल्म सिटी के निर्माण के साथ स्थानीय कलाकारों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार खजुराहो के वैभव को ऊंचाई पर ले जाने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नृत्य स्मारिका का विमोचन कर कलाकारों को मध्य प्रदेश राज्य रूपांकर कलाकार सम्मान से सम्मानित किया।

शर्मा ने कहा कि खजुराहो नृत्य समारोह में शामिल होना अद्भुत क्षण है। मध्य प्रदेश सरकार कलाकारों के लिए लगातार कार्य कर रही है। स्थानीय कलाकारों को इस समारोह में शामिल करके मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने स्थानीय कलाकारों का बहुत सम्मान किया है। स्थानीय कलाकारों को शामिल करके समारोह में एक नई शुरुआत की गई है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार स्थानीय कलाकारों को खजुराहो में प्रशिक्षण भी दिलाने जा रही है।a

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *