BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 01:00 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  2. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  3. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  4. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  5. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  6. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  7. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  8. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  9. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  10. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  11. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  12. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  13. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  14. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  15. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

महाकुंभ में शान से निकली श्री पंचायत महानिर्वाणी अखाड़ा की पेशवाई

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जनवरी 2025, 11:36 PM IST
महाकुंभ में शान से निकली श्री पंचायत महानिर्वाणी अखाड़ा की पेशवाई
Read Time:4 Minute, 7 Second

बीएनटी न्यूज़

महाकुंभ नगर। प्रयागराज में महाकुंभ के लिए भव्य तैयारियां अपने अंतिम चरण में है जहां विभिन्न अखाड़ों की पेशवाई निकलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। अखाड़े इसी के साथ कुंभ में छावनी प्रवेश के साथ प्रवेश करते हैं और कुंभ तक उनका डेरा वहीं पर रहता है। गुरुवार को श्री पंचायत महानिर्वाणी अखाड़ा की पेशवाई भी शान से निकाली जा रही है।

महंत यमुनापुरी महाराज के अनुसार महानिर्वाणी अखाड़ा आदि गुरु शंकराचार्य के काफी वर्षों के बाद बना हैं। मठों से आए हुए साधुओं के द्वारा ही धर्म की रक्षा के लिए इन अखाड़ों की स्थापना हुई हैं। मंदिरों को बचाने के लिए, माता-बहनों पर जुल्मों को रोकने के लिए, धर्म की जो हानि के खिलाफ खड़े होने के लिए यहां के धर्म योद्धाओं के नाम से नागा संन्यासी सदा ही जाने जाते रहे हैं। अखाड़े का इतिहास बहुत गौरवपूर्ण हैं। यहां सनातन धर्म की रक्षा के लिए संन्यासियों ने 1664 में औरंगजेब की सेना को भी पछाड़ा था। हालांकि इतिहास ने अखाड़ों के साथ बहुत न्याय नहीं किया है और नागा संन्यासियों के बारे में भी बहुत कम लिखा गया है।

गुरुवार को इस अखाड़े की पेशवाई में एक लगभग हजार से ज्यादा साधु-संत शामिल हुए हैं। बाघंबरी गद्दी के सामने नवनिर्मित महानिर्वाणी अखाड़े के भवन से इसकी शुरुआत की गई जो यहां से निकलकर संगम छावनी क्षेत्र पहुंचेगी। वही पेशवाई में नागा संन्यासी, महंत, श्री मंहत, मंडलेश्वर और महामंडलेश्वर शामिल हैं। अखाड़े के इष्टदेव भगवान विष्णु के अवतार कपिल महामुनि हैं।

इस अवसर पर महंत यमुनापुरी महाराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज हमारे कुंभ में प्रवेश के लिए श्री पंचायत महानिर्वाणी अखाड़ा की छावनी प्रवेश शोभा यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ हो रही है। इसके बाद हम माता गंगा की गोद में जहां हमारी छावनी है, वहां प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद पूरे महीने कुंभ मेले में सम्मिलित रहेंगे और हमारे पदाधिकारी, नागा साधु आदि सब तीनों स्नानों में शामिल हो जाएंगे।”

इससे पहले 22 दिसंबर को महानिर्वाणी अखाड़े की धर्म ध्वजा स्थापित की गई थी। उस अवसर पर यमुनापुरी महाराज ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया था, “कुंभ मेला छावनी के प्रवेश से पहले धर्म ध्वजा की स्थापना होती है। इसमें सबसे पहले भूमि पूजन होता है, फिर ध्वज का पूजन किया जाता है और पंच देवों का पूजन किया जाता है। इसके बाद हवन होता है और पूरी प्रक्रिया होती है जिसमें कम से कम तीन-चार घंटे का समय लगता है। सवेरे से ही हम लोगों ने अपने शुभ मुहूर्त पर यह प्रक्रिया शुरू कर दी थी। आज के बाद यहां अग्नि प्रज्वलित हो जाएगी और पक्का भोजन, प्रसाद आदि सब शुरू हो जाएगा। देवताओं के अलावा, हमारे भगवान कपिल महामुनि जी की चरण पादुकाएं भी आ गई हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *