BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 01:55 PM
  • 41.85°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  3. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  4. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  6. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  7. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  8. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  9. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  10. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  11. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  12. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  13. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  14. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  15. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब

राम नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 जनवरी 2025, 12:08 PM IST
राम नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा
Read Time:3 Minute, 14 Second

बीएनटी न्यूज़

अयोध्या। भगवान राम के दर्शन के लिए रामनगरी अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। सोमवार को भी भगवान राम के दर्शन के लिए रामपथ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। इस दौरान रूट को भी डायवर्ट किया गया।

हाल ही में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया था, जिसके बाद से ही अयोध्या पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार को भी राम मंदिर जाने वाले रास्ते पर दूर-दूर तक श्रद्धालु दिखाई दिए। इस दौरान पुलिस की तरफ से राम मंदिर को जाने वाले रास्ते रामपथ पर श्रद्धालुओं के लिए दो लाइन बनाई गई, ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो।

इससे पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर आने वाले भक्तों के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि बहुत सारे श्रद्धालु कुंभ के बाद अयोध्या में भी भगवान राम के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। महाकुंभ के कारण अयोध्या में प्रतिदिन औसतन दो लाख से अधिक भक्तों की संख्या बढ़ी है। इससे भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए कुछ स्थानों पर निर्माण रोक दिया गया है। निर्माण फरवरी तक रुका रह सकता है।

22 जनवरी (अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार) को राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर अयोध्या में श्रद्धालु जुटे थे। उस दौरान भी लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए थे।

एक अनुमान के मुताबिक, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बढ़ा है। हर दिन नए रिकॉर्ड बने हैं। मौजूदा समय में हर रोज आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से देश के प्रमुख धर्म स्थलों में नंबर एक पर है। अयोध्या में साल 2016 से पहले हर साल औसतन 2.83 लाख पर्यटकों और श्रद्धालुओं का आगमन होता था। हालांकि, अब रोजाना लगभग एक से डेढ़ लाख लोग दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। सितंबर 2024 तक अयोध्या में करीब 13.50 करोड़ पर्यटक एवं श्रद्धालु पहुंचे थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *