BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 02:48 AM
  • 15.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हमारी सरकार में गरीब बीमारी का इलाज कराने से नहीं डरता, 2014 से पहले डरता था : पीएम मोदी
  2. कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य
  3. चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
  4. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  5. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  6. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  7. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  8. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  9. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  10. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  11. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  12. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  13. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  14. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  15. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश

हिमाचल प्रदेश: डलहौजी में बर्फबारी से पर्यटकों में खुशी, बोले- सपना पूरा हुआ

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 10:21 PM IST
हिमाचल प्रदेश: डलहौजी में बर्फबारी से पर्यटकों में खुशी, बोले- सपना पूरा हुआ
Read Time:2 Minute, 22 Second

बीएनटी न्यूज़

चंबा। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को देर शाम पर्यटन नगरी डलहौजी के ऊपरी पहाड़ियों में बर्फबारी और निचले इलाको में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया। जिस कारण पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है।

पूरे चंबा जिले में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। तीसा-भरमौर व पांगी और डलहौजी में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी और बारिश जारी है, जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया गया है। क्षेत्र में बर्फबारी से तापमान शुन्य से निचे चला गया है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में ख़ुशी की लहर है।

डलहौजी के ऊंचाई वाले इलाके डैनकुंड व लक्कड़ मंडी मे करीब एक फिट तक हिमपात हुआ है। सफेद चादर ओढ़े डलहौजी के दीदार के लिए बहरी राज्यों से पर्यटक भी आ रहे है। बर्फ देखकर पर्यटकों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। पर्यटक ताजा बर्फबारी में बहुत खुश नजर आए और जगह-जगह फोटोग्राफी तथा रील बनाते नजर आए।

मुंबई से डलहौजी आईं इकरा बेग ने कहा कि हम यहां बर्फबारी देखने के लिए आए थे। मैं बर्फबारी के लिए दुआ कर रही थी और बर्फबारी हो गई। वहीं, मुंबई निवासी तैय्यबा ने बताया कि हमें लग नहीं रहा था कि डलहौजी में बर्फबारी देखने को मिलेगी। हमारा बर्फबारी देखने का सपना पूरा हो गया, यहां बर्फबारी हो रही है।

पंजाब के अमृतसर से परिवार के साथ डलहौजी पहुंचे विजय पाल ने बताया कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हमें पहली बार बर्फबारी देखने को मिली है। हम बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं। वहीं, महिला ने बताया कि हम डलहौजी आते रहते हैं, लेकिन पहली बार बर्फबारी देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *