BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 08:03 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली ने राजस्थान को सुपर ओवर में दी मात
  2. पटना में होगी महागठबंधन की बैठक, सभी घटक दल रखेंगे अपनी बात : तेजस्वी यादव
  3. क्या है वो नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें सोनिया-राहुल को हो सकती है जेल
  4. जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के अगले सीजेआई, कानून मंत्रालय को भेजा गया नाम
  5. वक्फ परिषद के गठन में हिंदू सदस्यों की भूमिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा, गुरुवार को फिर सुनवाई
  6. वक्फ पर सर्वोच्च न्यायालय में बहस, सीजेआई बोले- आर्टिकल 26 धर्मनिरपेक्ष, यह सभी पर लागू
  7. नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा सरकार 5 साल से माहौल बना रही है : जीतू पटवारी
  8. मुर्शिदाबाद हिंसा पर टीएमसी विधायक ने मांगी माफी, कहा- जो हुआ वो दुखद
  9. मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में घटनाएं हुई, लेकिन तोड़ मरोड़कर किया गया पेश : सीएम ममता बनर्जी
  10. नेहरू-गांधी परिवार ने देश को संपत्ति दी है, ली नहीं : दिग्विजय सिंह
  11. पंजाब किंग्स ने डिफेंड किया IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर, केकेआर को 16 रनों से किया पस्त
  12. कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात सकारात्मक, इंडिया गठबंधन की रणनीति पर हुई चर्चा : तेजस्वी यादव
  13. सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होगी वक्फ कानून पर सुनवाई, दोपहर दो बजे के लिए याचिका सूचीबद्ध
  14. नेशनल हेराल्ड केस : राहुल-सोनिया गांधी पर ईडी के आरोपपत्र से कांग्रेसी भड़के, बताया-बदले की भावना से की कार्रवाई
  15. पीएम मोदी की डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन से बातचीत, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा

अकेले घूमने की है ख्वाहिश तो ये हैं देश के 5 खूबसूरत और सुरक्षित शहर, जानिए

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 फ़रवरी 2020, 1:04 PM IST
अकेले घूमने की है ख्वाहिश तो ये हैं देश के 5 खूबसूरत और सुरक्षित शहर, जानिए
Read Time:3 Minute, 10 Second

यूं तो घूमने का मजा सबके संग आता है लेकिन कुछ लोगों को अकेले घूमने में सुकून आता है। ऐसे लोग देश और दुनिया को अकेले एक्सप्लोर करना चाहते हैं। वहीं अब तो सोलो ट्रैवलिंग का क्रेज भी दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है लेकिन मुश्किल तब आ जाती है, जब लड़कियां सोलो ट्रिप पर जाना चाहें। सोलो ट्रिप के मामले लड़कियों को अब भी कई बार सेफ और सुरक्षित जगहों को देखना पड़ता है। इसलिए हम कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद सुरक्षित भी माने जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे शहरों के बारे में..

जयपुर

जयपुर यूं तो शानदार किले, महलों, राजसी इमारतों और इतिहास की वजह से दुनिया भर में जाना-जाता है। इसके साथ-साथ ही ये जगह सबसे सुरक्षित जगहों के रूप में जानी जाती है। यहां महिलाएं कहीं भी घूम सकती हैं। ऐसे में महिलाएं हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, आमेर का किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ का किला, जयगढ़ का किला, बिरला मंदिर, गोविंद देव जी मंदिर,गढ़ गणेश मंदिर, सांघीजी जैन मंदिर जैसे टूरिस्ट स्पॉट देख सकते हैं।

ऋषिकेश

उत्तराखंड का ऋषिकेश यूं तो दुनिया भर के टूरिस्टों को अपना दीवाना बना चुका है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये जगह बेहद सुरक्षित भी है। लड़कियां यहां आसानी से घूम-फिर सकती हैं। योग कैपिटल के रूप में फेमस ऋषिकेश एक बहुत शांत और आध्यात्मिक जगह भी है। इसलिए यहां आना भी गर्ल्स के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

पुडुचेरी

पुडुचेरी की खूबसूरती आपको हैरान कर देगी। यहां के खूबसूरत नजारे किसी का भी मन मोह लेते हैं। इसके साथ-साथ ही बहुत ही सेफ जगह है। यहां आकर आप खूबसूरत लोकेंशन घूम सकती हैं। इनमें ऑरोविले,ऑरोविले बीच, ऑस्टेरी वेटलैंड और सेरेनिटी बीच घूम सकती हैं। 

जीरो वैली

अरुणाचल का जीरो वैली महिलाओं के लिए बेहतरीन जगह है। यहां हर साल जीरो म्यूजिक फेस्टिवल होता है, जो काफी फेमस है। यहां की भी प्राकृतिक नजारे आपका दिल जीत लेंगे।

गोवा

इस लिस्ट में सबसे अंत में लेकिन बहुत अहम गोवा। ये जगह युवाओं की पसंदीदा होने के साथ-साथ सुरक्षित भी है। इसलिए महिलाएं यहां भी आराम से घूम सकती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *