BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 01:00 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  2. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  3. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  4. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  5. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  6. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  7. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  8. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  9. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  10. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  11. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  12. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  13. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  14. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  15. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

दिल्ली की गर्मी से चाहते हैं राहत, इन 6 हिल स्टेशनों पर बनाएं दो दिन का ट्रिप प्लान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 अप्रैल 2025, 12:04 AM IST
दिल्ली की गर्मी से चाहते हैं राहत, इन 6 हिल स्टेशनों पर बनाएं दो दिन का ट्रिप प्लान
Read Time:3 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। क्या आप भी दिल्ली की तपती गर्मी और भागदौड़ भरी जिंदगी से थक गए हैं? अगर हां, तो छोटा सा बैग पैक करें और निकल पड़ें दिल्ली से सटे कुछ ऐसी जगहों पर जहां आपको मिलेंगी ठंडी हवाएं, हरी-भरी वादियां और सुकून भरे पल। महज दो दिन की छुट्टी में आप इन जगहों पर प्रकृति की गोद में समय बिता सकते हैं।

दिल्ली से चंद घंटे की सफर तय करते ही आप पहुंच जाएंगे कुछ ऐसे हिल स्टेशन्स पर जो गर्मी में भी ठंडक और ताजगी से भरपूर हैं। आइए, जानते हैं उन शानदार डेस्टिनेशन्स के बारे में, जो चिलचिलाती गर्मी में भी आपको देंगे ठंडक का अहसास।

मसूरी : उत्तराखंड की वादियों में बसा मसूरी ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ के नाम से जाना जाता है। दिल्ली से महज 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह जगह हरे-भरे पहाड़ों, ठंडी हवाओं और बादलों से घिरे वातावरण के लिए मशहूर है। यहां से दिखता बर्फ से ढका हिमालय का नजारा पर्यटक का दिल जीत लेता है।

लैंसडाउन : कम भीड़भाड़ और शांत वातावरण के लिए लैंसडाउन भी एक बेहतरीन विकल्प है। दिल्ली से करीब 250 किलोमीटर दूर स्थित यह हिल स्टेशन जंगल, लोकल संस्कृति और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। यहां की ताजी हवा और हरियाली आपके मन को सुकून देगी।

कसौली : हिमाचल प्रदेश का यह छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत टाउन दिल्ली से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर है। कसौली में नीला आसमान, साफ हवा और चारों ओर फैली हरियाली आपको शहरी जिंदगी के तनाव से दूर ले जाती है। पहाड़ियों के बीच बसा यह शांत शहर प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।

नैनीताल : दिल्ली से नैनीताल पहुंचना काफी आसान है। दिल्ली से यहां की दूरी करीब 300 किलोमीटर है। नैनीताल की नैनी झील में बोटिंग का मजा लेना गर्मियों में एक खास अनुभव होता है। दिल्ली की तुलना में यहां का तापमान काफी ठंडा होता है। नैनीताल पहुंचने के दौरान रास्ते में भी आपको मनमोहक प्राकृतिक नजारे, जैसे पहाड़, झरने देखने को मिलेंगे।

भीमताल : ट्रैकिंग, बोटिंग और खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाने के लिए उत्तराखंड का भीमताल भी एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। नैनीताल से थोड़ी दूरी पर स्थित यह जगह कम भीड़ और ज्यादा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर है।

ऋषिकेश : दिल्ली से महज 250 किलोमीटर की दूरी पर बसा ऋषिकेश न केवल आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग जैसे कई एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठाया जा सकता है। गर्मी में यहां की ठंडी हवा और गंगा किनारे बैठना हर सैलानी के लिए एक यादगार अनुभव बन जाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *