BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 13 जून 2025 07:31 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

गुयाना में भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति इरफान अली के साथ किया पौधारोपण

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 नवंबर 2024, 11:41 AM IST
गुयाना में भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति इरफान अली के साथ किया पौधारोपण
Read Time:3 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़
जॉर्जटाउन। तीन देशों की अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में गुयाना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दक्षिण अमेरिकी देश की धरती पर अपने पसंदीदा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री मोदी और गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने वनरोपण के प्रयास को दूसरे महाद्वीप तक फैलाने के लिए मिलकर पौधारोपण किया।

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने 5 जून 2024 को दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पेड़ लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी। यह अनूठी पहल पर्यावरण की जिम्मेदारी के साथ-साथ माताओं के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि को भी जोड़ती है।

इससे पहले राष्ट्रपति अली ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके प्रभावशाली नेतृत्व और विकासशील देशों में योगदान के लिए दुनिया के ‘नेताओं में चैंपियन’ बताया था और प्रशासन के उनके तरीके की तारीफ की थी।

संयुक्त बयान जारी करते हुए गुयाना के राष्ट्रपति ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपका यहां आना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। आप (वैश्विक) नेताओं में चैंपियन हैं। आपने अविश्वसनीय रूप से नेतृत्व किया है। आपने विकासशील दुनिया को रोशनी दिखाई है और विकास के ऐसे मानक और ढांचे बनाए हैं जिन्हें कई देश अपने यहां अपना रहे हैं। इनमें से बहुत कुछ हमारे लिए यहां गुयाना में प्रासंगिक है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह कहा था कि गुयाना में उनका जो भव्य स्वागत हुआ, यह हमेशा के लिए उनकी यादों में रहेगा।

राष्ट्रपति अली, देश के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मार्क एंथनी फिलिप्स और कई कैबिनेट मंत्रियों ने पीएम मोदी का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया था। प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद गुयाना पहुंचे। यह पिछले 56 साल में दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र की किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *