BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 11:29 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  2. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  5. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  6. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  7. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  8. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  9. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  10. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  11. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  12. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  13. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  14. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  15. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी

तालिबानी नेताओं पर रखा जा सकता है ‘लादेन से भी बड़ा’ इनाम, अमेरिका ने क्यों दी धमकी ?

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 जनवरी 2025, 12:29 PM IST
तालिबानी नेताओं पर रखा जा सकता है ‘लादेन से भी बड़ा’ इनाम, अमेरिका ने क्यों दी धमकी ?
Read Time:2 Minute, 58 Second

बीएनटी न्यूज़

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने तालिबान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि उसके शीर्ष नेताओं पर ‘बहुत बड़ा इनाम’ रख सकता है। उन्होंने रविवार को अपने एक ट्वीट में यह बात कही।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रुबियो ने एक्स पर लिखा, “अभी-अभी सुनने में आया है कि तालिबान ने जितना बताया जाता है उससे कहीं ज्यादा अमेरिकियों को बंधक बनाया हुआ है। अगर यह सच है, तो हमें तुरंत उनके शीर्ष नेताओं पर बहुत बड़ा इनाम रखना होगा, शायद बिन लादेन पर रखे गए इनाम से भी बड़ा।”

विदेश मंत्री की पोस्ट में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई और न ही तालिबान द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकियों की संख्या बताई गई।

काबुल में अधिकारियों ने पिछले सप्ताह कहा था कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में बंद दो अमेरिकी नागरिकों के बदले में एक अफगान नागरिक की रिहाई हुई है, जिसे अमेरिकी अदालत ने ड्रग्स की तस्करी और उग्रवाद के आरोप में दोषी ठहराया था।

अफगान अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि खान मोहम्मद नामक व्यक्ति रिहा होने के बाद काबुल पहुंच गया है। तालिबान प्रशासन के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि इसके बदले में दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया गया है।

रिहा किए गए अमेरिकियों में से एक रयान कॉर्बेट था। परिवार के अनुसार, कॉर्बेट 2022 से तालिबान की हिरासत में था। अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स ने कहा कि रिहा किए गए दूसरे अमेरिकी का नाम विलियम मैकेंटी था।

20 साल के युद्ध के बाद अमेरिका को अफगानिस्तान को छोड़कर जाना पड़ा और 2021 में तालिबान ने काबुल की सत्ता पर कब्जा कर लिया था।

अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय के अभियोजक ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान में सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता हैबतुल्लाह अखुंदजादा सहित दो तालिबान नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के लिए आवेदन किया है। इन पर महिलाओं और लड़कियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *