BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 01:13 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

दक्षिण अफ्रीका से नाराज डोनाल्ड ट्रंप, फंडिंग में कटौती का आदेश

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2025, 4:17 PM IST
दक्षिण अफ्रीका से नाराज डोनाल्ड ट्रंप, फंडिंग में कटौती का आदेश
Read Time:3 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अमेरिकी वित्तीय सहायता में कटौती करने के एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में ऐसा करने की धमकी दी थी।

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा, भूमि नीति और वाशिंगटन के सहयोगी इजरायल के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में नरसंहार केस दायर की करने की वजह से यह कदम उठाया गया।

ट्रंप का आरोप है कि दक्षिण अफ्रीका का नया भूमि कानून लोगों के अधिकारों का उल्लंघन करता है।

अमेरिकी सरकार के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक वाशिंगटन ने 2023 में दक्षिण अफ्रीका को लगभग 440 मिलियन डॉलर की सहायता आवंटित की थी।

व्हाइट हाउस ने कहा कि वाशिंगटन श्वेत दक्षिण अफ्रीकी किसानों और उनके परिवारों को शरणार्थी के रूप में पुनर्वासित करने के लिए भी एक योजना तैयार करेगा।

इसमें कहा गया कि अमेरिकी अधिकारी दक्षिण अफ्रीका में अफ्रीकैनर्स के लिए यूनाइटेड स्टेट्स रिफ्यूजी एडमिशन प्रोग्राम के जरिए प्रवेश और पुनर्वास सहित मानवीय राहत को प्राथमिकता देने के लिए कदम उठाएंगे। अफ्रीकैनर्स दक्षिण अफ्रीका में शुरुआती डच और फ़्रांसीसी बसने वालों के श्वेत वंशज हैं।

ट्रंप ने बिना किसी सबूत का हवाला दिए कहा कि ‘दक्षिण अफ्रीका जमीन जब्त कर रहा है’ और ‘कुछ खास वर्ग के लोगों’ के साथ ‘बहुत बुरा व्यवहार’ किया जा रहा है।

दक्षिण अफ्रीका में जन्मे अरबपति एलन मस्क, [जो ट्रंप के करीबी हैं], ने कहा कि गोरे दक्षिण अफ्रीकी ‘नस्लवादी स्वामित्व कानूनों’ के शिकार रहे हैं।

दक्षिण अफ़्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कानून का बचाव करते हुए कहा कि इसका मकसद जनहित में भूमि अधिग्रहण करना आसान बनाना था। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोई जमीन जब्त नहीं की और नीति का उद्देश्य अश्वेत-बहुल राष्ट्र में भूमि स्वामित्व में नस्लीय असमानताओं को दूर करना है।

रामफोसा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को धमकाया नहीं जा सकता।

वाशिंगटन, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में दायर उस केस से भी नाराज था जिसमें गाजा सैन्य हमले को लेकर इजरायल पर नरसंहार का आरोप लगाया गया।

इजरायल ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसने 7 अक्टूबर, 2023 को फिलिस्तीनी हमास के घातक हमले के बाद आत्मरक्षा में कार्रवाई की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *