BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:45 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

पुतिन की ‘ईस्टर युद्धविराम’ घोषणा पर ब्रिटेन की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 अप्रैल 2025, 1:14 PM IST
पुतिन की ‘ईस्टर युद्धविराम’ घोषणा पर ब्रिटेन की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

लंदन। ब्रिटेन ने रूस से यूक्रेन में पूर्ण युद्ध विराम को लेकर प्रतिबद्धता जताने की अपील की। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को यूक्रेन में ईस्टर के अवसर पर 30 घंटे के एकतरफा युद्ध विराम की घोषणा की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन का ऐलान वाशिंगटन के उस बयान के बाद आया जिसमें कहा गया था कि अगर मॉस्को और कीव युद्ध रोकने की इच्छा जाहिर नहीं करते तो वह कुछ दिनों के भीतर शांति वार्ता छोड़ सकते हैं।

ब्रिटिश विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, “यूक्रेन ने पूर्ण युद्धविराम के लिए प्रतिबद्धता जताई है। हम रूस से भी ऐसा करने की अपील करते हैं।” उन्होंने कहा कि युद्ध विराम से न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के लिए बातचीत संभव हो सकेगी।

विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय ने अपने बयान में कहा, “अब समय आ गया है कि पुतिन अपने भयानक आक्रमण को समाप्त करके दिखाएं कि वह शांति के प्रति गंभीर हैं।”

बता दें रूसी राष्ट्रपति ने शनिवार को यूक्रेन में ईस्टर के मौके पर एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की और रूसी सेना को शनिवार रात 8.30 बजे (आईएसटी) से रविवार के अंत तक युद्ध रोकने का आदेश दिया।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन रूस के उदाहरण का अनुसरण करेगा। हालांकि, उन्होंने रूस के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव को निर्देश दिया कि वे कीव की तरफ से युद्धविराम के किसी भी उल्लंघन को रोकने के लिए रूसी सैनिकों को स्टैंडबाय पर रखें।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रेमलिन ने एक बैठक में कहा, “मानवीय विचारों के आधार पर, रूसी पक्ष ईस्टर युद्धविराम की घोषणा करता है। मैं इस अवधि के लिए सभी सैन्य गतिविधियों को रोकने का आदेश देता हूं।” उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि यूक्रेन हमारे उदाहरण का अनुसरण करेगा। हालांकि हमारे सैनिकों को शत्रु की तरफ से युद्धविराम के संभावित उल्लंघन और उकसावे जैसी किसी भी आक्रामक कार्रवाई को नाकाम करने के लिए तैयार रहना चाहिए।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *