BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 05:49 PM
  • 42.45°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

पुतिन से बात करेंगे ट्रंप, क्या रुकने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध ?

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 मार्च 2025, 6:43 PM IST
पुतिन से बात करेंगे ट्रंप, क्या रुकने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध ?
Read Time:2 Minute, 58 Second

बीएनटी न्यूज़

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने फ्लोरिडा से वाशिंगटन की देर रात की फ्लाइट के दौरान एयर फोर्स वन पर मीडिया से कहा, “हम देखना चाहते हैं कि क्या हम युद्ध को समाप्त कर सकते हैं। शायद हम कर सकते हैं, शायद हम नहीं भी कर सकते, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास बहुत अच्छा मौका है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मैं मंगलवार को राष्ट्रपति पुतिन से बात करूंगा। वीकेंड में बहुत काम किया गया है।”

इससे पहले क्रेमलिन ने शुक्रवार को कहा कि पुतिन ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ के जरिए ट्रंप को उनकी युद्ध विराम योजना के बारे में एक संदेश भेजा और ‘सतर्क आशावाद’ व्यक्त किया कि तीन साल से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर पहुंचा जा सकता है।

अमेरिका में अलग-अलग संडे शो के दौरान विटकॉफ, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने इस बात पर जोर दिया कि रूस के युद्ध विराम पर सहमत होने से पहले कई चुनौतियों का समाधान किया जाना बाकी है, युद्ध का अंतिम शांतिपूर्ण समाधान दूर की बात है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें रूसी युद्ध को समाप्त करने का एक अच्छा मौका दिखाई दे रहा है। कीव की ओर से 30-दिवसीय अंतरिम युद्धविराम के अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार करने के बाद उनका यह बयान आया।

हालांकि, जेलेंस्की ने लगातार कहा है कि उनके देश की संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है और रूस को उस क्षेत्र को सौंपना चाहिए जिसे उसने जब्त किया है।

रूस ने 2014 में क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा कर लिया था और अब 2022 में देश पर आक्रमण करने के बाद से चार पूर्वी यूक्रेनी क्षेत्रों पर उसका नियंत्रण है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *