BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 07:43 PM
  • 38.72°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  2. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  3. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  4. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  5. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  6. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  7. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  8. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  9. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  10. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला
  11. भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
  12. अहमदाबाद में खुद को वक्फ ट्रस्टी बताकर किराया वसूली का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार
  13. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  14. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  15. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’

भारत आए नेपाली सेनाध्यक्ष, अयोध्या में राम मंदिर का करेंगे दर्शन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 दिसंबर 2024, 9:21 PM IST
भारत आए नेपाली सेनाध्यक्ष, अयोध्या में राम मंदिर का करेंगे दर्शन
Read Time:4 Minute, 25 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। नेपाल के सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल अशोक राज सिगडेल मंगलवार को आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे। यह यात्रा नेपाल और भारत के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नेपाली सेना के प्रमुख अयोध्या भी जाएंगे और वहां राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। जनरल अशोक राज सिगडेल को भारतीय सेना के जनरल के मानद रैंक से भी सम्मानित किया जाएगा। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय सैन्य सहयोग बढ़ाना और रक्षा सहयोग के लिए नए रास्ते तलाशना है।

नेपाली सेना के सीओएएस का भारतीय सेना ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी औपचारिक भारत यात्रा 11 से 14 दिसंबर तक होनी है। बुधवार 11 दिसंबर को नेपाली सीओएएस नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उन्हें साउथ ब्लॉक लॉन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा। इसके बाद वह भारतीय सेना के सीओएएस जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ बातचीत करेंगे।

जनरल अशोक राज सिगडेल को महानिदेशक रणनीतिक योजना (डीजीएसपी) द्वारा भारत के सुरक्षा परिप्रेक्ष्य और अतिरिक्त महानिदेशक, सेना डिजाइन ब्यूरो द्वारा भारतीय रक्षा उद्योग पर भी जानकारी दी जाएगी। नेपाली सीओएएस भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भी मुलाकात करेंगे।

12 दिसंबर को जनरल अशोक राज सिगडेल राष्ट्रपति भवन में एक अलंकरण समारोह में भाग लेंगे। यहां भारतीय सेना और नेपाली सेना के बीच अनूठी परंपरा के अनुसार, उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक से सम्मानित किया जाएगा। नेपाली सीओएएस राष्ट्रपति भवन में हाई टी के दौरान अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी बातचीत करेंगे। इस यात्रा में वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगे।

13 दिसंबर को नेपाली सीओएएस रक्षा उद्योगों का दौरा करेंगे और पुणे में स्टेटिक उपकरण प्रदर्शन देखेंगे। वह भारतीय रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद, वह भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून जाएंगे। 14 दिसंबर को जनरल अशोक राज सिगडेल कैडेटों की परेड की समीक्षा करेंगे और समीक्षा अधिकारी की सलामी लेंगे। वह शपथ ग्रहण में भी भाग लेंगे और नए कमीशन प्राप्त अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे, जिसमें दो नेपाली सेना के जेंटलमैन कैडेट भी शामिल हैं।

इसके बाद जनरल अशोक राज सिगडेल अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वह श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। 15 दिसंबर को वह काठमांडू वापस लौट जाएंगे। जनरल अशोक राज सिगडेल की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने के अलावा भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *