BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 08:48 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

भारत और फ्रांस रक्षा के बाद तेजी से बढ़ा रहे व्यापार और निवेश में सहयोग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 फ़रवरी 2025, 10:36 PM IST
भारत और फ्रांस रक्षा के बाद तेजी से बढ़ा रहे व्यापार और निवेश में सहयोग
Read Time:3 Minute, 9 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। रक्षा क्षेत्र में मजबूत साझेदारी स्थापित करने के बाद भारत और फ्रांस क्लीन एनर्जी, न्यू टेक्नोलॉजी और एविएशन जैसे सेक्टरों में व्यापार और निवेश के जरिए अपनी साझेदारी लगातार मजबूत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फ्रांस में एआई एक्शन समिट में हिस्सा लेने के लिए पेरिस गए हैं।

फ्रांस भारत के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का एक प्रमुख स्रोत बनकर उभरा है। देश में 1,000 से अधिक फ्रांसीसी कंपनियां मौजूद हैं। अप्रैल 2000 से दिसंबर 2023 तक 10.84 अरब डॉलर के संचयी निवेश के साथ फ्रांस भारत में 11वां सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है।

प्रधानमंत्री मोदी 10 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर गए हैं। यहां पर वह एआई एक्शन समिट की सहध्यक्षता करेंगे। यह विश्व के नेताओं और वैश्विक तकनीकी सीईओ का समिट है, जिसमें इनोवेशन और सार्वजनिक भलाई के लिए एआई टेक्नोलॉजी के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर प्रोजेक्ट का भी दौरा करेंगे।

दोनों देश जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए ग्रीन एनर्जी पर जोर देने के लिए द्विपक्षीय असैन्य परमाणु सहयोग को बढ़ावा देने के लिए छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों के लिए बातचीत कर रहे हैं।

भारत-फ्रांस त्रिकोणीय विकास सहयोग पहल भी शुरू होने की संभावना है। दोनों देशों द्वारा 2026 को भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर घोषित करने की उम्मीद है।

चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री फ्रांस-इंडिया के अध्यक्ष कुमार आनंद के अनुसार, भारत और फ्रांस के बीच व्यापार 20 अरब डॉलर से कम रहा, जिसमें अधिकांश लेन-देन रक्षा और एयरोस्पेस उद्योगों पर केंद्रित है।

भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए फ्रांस एक अहम साझेदार है।

भारत और फ्रांस तीसरे देशों के लाभ सहित एडवांस रक्षा टेक्नोलॉजी के सह-विकास और सह-उत्पादन में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *