BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:44 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

लंदन में ‘ट्रैक्टर प्रदर्शन’, आखिर क्यों सड़कों पर उतरे ब्रिटेन के किसान?

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 फ़रवरी 2025, 10:43 PM IST
लंदन में ‘ट्रैक्टर प्रदर्शन’, आखिर क्यों सड़कों पर उतरे ब्रिटेन के किसान?
Read Time:3 Minute, 31 Second

बीएनटी न्यूज़

लंदन, 11 फरवरी। हजारों की संख्या में किसान 2020-2021 में ट्रैक्टर ट्रोली के साथ दिल्ली के बॉर्डर पर आ जमे थे। कुछ ऐसा ही नजारा लंदन में सोमवार को देखने को मिला जब बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ ब्रिटिश राजधानी पहुंच गए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर पर पहुंचे ट्रैक्टरों के बीच सैन्य टैंक भी नजर आए। टैंक पर लगी तख्तियों पर लिखा था, “किसानों के साथ।”

ब्रिटेन में ऐसा प्रदर्शन एक साल बाद हुआ। उस वक्त यूके समेत यूरोप के कई देशों में ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

सोमवार को लंदन पहुंचे किसान दरअसल ‘विरासत कर’ में प्रस्तावित बदलावों का विरोध कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नए प्रस्ताव के तहत अप्रैल 2026 से, 1 मिलियन पाउंड से अधिक मूल्य की विरासत में मिली कृषि संपत्ति, [जो पहले कर से मुक्त थी], पर 20% टैक्स लगेगा।

किसानों का दावा है कि टैक्स बढ़ोतरी से पारिवारिक खेत खत्म हो सकते हैं। कई किसानों को डर है कि यह नीति पीढ़ियों से चली आ रही खेती को विभाजित कर देगी, जिससे परिवारों को टैक्स का भुगतान करने के लिए जमीन बेचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

प्रदर्शनकारियों ने सेंट्रल लंदन के व्हाइटहॉल में ट्रैक्टरों को कतार में खड़ा किया जो ट्राफलगर स्क्वायर तक फैल गई। किसानों ने यूनियन जैक के झंडे लहराए और सरकार से नीति पर फिर से विचार करने की अपील की।

किसानों के प्रदर्शन में कुछ राजनीतिक नेताओं ने भी शामिल होने का प्रयास किया। रिफॉर्म यूके पार्टी के नेता निगेल फरेज ने विरोध प्रदर्शन के लिए जा रहे किसानों को संबोधित करते हुए सभी ‘मृत्यु करों’ को समाप्त करने की मांग की। हालांकि, आयोजकों ने फरेज से खुद को अलग करते हुए कहा कि वह आंदोलन पर राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं।

कई प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस कदम से यूके की खाद्य सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

एक किसान ने आगाह किया कि इन सुधारों के कारण ब्रिटेन खाद्य आयात पर अधिक निर्भर हो जाएगा, जिससे घरेलू खाद्य सुरक्षा को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा, “सरकार को हाल की विश्व घटनाओं और राजनीतिक अस्थिरता को ध्यान में रखना चाहिए। हमें अपनी खाद्य आपूर्ति पर नियंत्रण रखना होगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *