BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 10:07 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

अमेरिका के साथ संबंध सुधारने की इच्छा कायम : पुतिन का बयान क्यों है अहम?

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 दिसंबर 2024, 5:27 PM IST
अमेरिका के साथ संबंध सुधारने की इच्छा कायम : पुतिन का बयान क्यों है अहम?
Read Time:2 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि रूस की अमेरिका के साथ अपने संबंध सुधारने की इच्छा अभी खत्म नहीं हुई है। यह बयान खासा चौंकाने वाला है क्योंकि पिछले हफ्ते मॉक्को ने अपने नागरिकों को अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की यात्रा न करने की चेतावनी दी थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुतिन ने रविवार को एक इंटरव्यू में कहा, “अगर इच्छा हो तो सब कुछ किया जा सकता है। हमारी यह इच्छा (अमेरिका से संबंध सुधारने की) अभी खत्म नहीं हुई है।”

रूसी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक पुतिन से रूस और अमेरिका के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की संभावना के बारे में सवाल पूछा गया था।

पुतिन ने कहा कि रूस अन्य देशों के साथ संबंध बनाने के लिए तैयार है, बशर्ते कि ऐसी कोशिशों की वजह से रूसी हितों से समझौता न हो। उन्होंने कहा, “अगर हम किसी के साथ संबंध बनाते हैं, तो हम ऐसा केवल रूसी राज्य के हितों के आधार पर ऐसा करेंगे।”

पुतिन ने 19वीं और 20वीं सदी का उदाहरण दिया और याद दिलाया कि 1853-1856 के क्रीमिया युद्ध के बाद, जब रूस पर कई प्रतिबंध लगाए गए थे, तब रूसी साम्राज्य के तत्कालीन विदेश मंत्री अलेक्जेंडर गोरचकोव ने एक पत्र भेजा था, जिसमें लिखा था, “रूस नाराज नहीं है। रूस ध्यान केंद्रित कर रहा है।”

पुतिन ने कहा, “धीरे-धीरे, जैसे-जैसे रूस ध्यान केंद्रित करता गया, उसे काले सागर में अपने सभी अधिकार वापस मिल गए, और वह मजबूत होता गया।”

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते रूस ने अपने नागरिकों को चेतावनी देते हुए कहा था कि वे अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की यात्रा न करें। उनका दावा है कि उन देशों के अधिकारी रूसी नागिरकों पर ‘नजर रख सकते हैं।’

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा के हवाले से आउटलेट ने बताया कि ‘अमेरिका-रूस संबंध टूटने के कगार पर हैं।’

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *