BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 25 मार्च 2025 03:09 AM
  • 24.76°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कांग्रेस ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाकर मुस्लिमों का कर रही तुष्टिकरण : बाबूलाल मरांडी
  2. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए मिले सुझावों पर जताई प्रसन्नता
  3. केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन, भत्ते और पेंशन में की बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी
  4. चुनाव में जनता एनडीए को थमाएगी झुनझुना : कन्हैया कुमार
  5. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट वापस भेजने की सिफारिश
  6. महिला सुरक्षा को लेकर सपा सांसदों का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
  7. राजीव चंद्रशेखर चुने गए केरल भाजपा के नए अध्यक्ष, शशि थरूर ने दी बधाई
  8. कर्नाटक : तुमकुर में भाजपा का सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
  9. आईपीएल 2025 : डीसी की एलएसजी पर एक विकेट से रोमांचक जीत
  10. बालासाहेब ठाकरे आज जीवित होते, तो शिवसैनिकों को सम्मानित करते: मनीषा कायंदे
  11. सपा सांसद के राणा सांगा पर विवादित बयान से जोधपुर में विरोध प्रदर्शन, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष ने केंद्र से की कार्रवाई की मांग
  12. दिल्ली में बजट सत्र की शुरुआत : खीर की मिठास और वादों पर विवाद
  13. डीके शिवकुमार के ‘संविधान’ वाले बयान पर भड़की भाजपा, कहा- यह गांधी परिवार का बयान
  14. कुणाल कामरा के दफ्तर में तोड़फोड़ : शिवसेना के 11 कार्यकर्ता गिरफ्तार
  15. मुंबई: संजय राउत ने कहा- महाराष्ट्र में गुंडाराज चल रहा, कुणाल कामरा का ऑफिस और स्टूडियो तोड़ दिया, भरपाई कौन करेगा?

अमेरिका से 388 निर्वासित भारतीय देश लौटे, सरकार ने संसद में दी जानकारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 12:40 PM IST
अमेरिका से 388 निर्वासित भारतीय देश लौटे, सरकार ने संसद में दी जानकारी
Read Time:3 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बताया कि इस साल जनवरी से अब तक कुल 388 निर्वासित लोग अमेरिका से भारत पहुंचे हैं। इनमें से 333 लोग तीन निर्वासन उड़ानों के माध्यम से अमृतसर पहुंचे और 55 भारतीय नागरिक वाणिज्यिक उड़ानों से पनामा के रास्ते अमेरिका से नई दिल्ली पहुंचे।

आंकड़ों से पता चलता है कि तीन निर्वासन उड़ान जो 5 फरवरी, 15 फरवरी और 16 फरवरी को उतरीं, उनमें भारत पहुंचे 333 निर्वासितों में से 126 लोग (38 प्रतिशत) पंजाब के हैं।

इसके अलावा, 110 लोग (33 प्रतिशत) हरियाणा के हैं, जबकि 74 गुजरात के, आठ उत्तर प्रदेश के और अन्य महाराष्ट्र, चंडीगढ़, गोवा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के थे।

वाणिज्यिक उड़ानों से पनामा के रास्ते अमेरिका से नई दिल्ली पहुंचे 55 भारतीय निर्वासितों में से 27 पंजाब के और अन्य हरियाणा (22), उत्तर प्रदेश (तीन), गुजरात (दो) और राजस्थान (एक) के थे।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि विदेश मंत्रालय ने निर्वासितों पर प्रतिबंधों के उपयोग पर अपनी चिंताओं को ‘दृढ़ता से दर्ज’ किया है।

उन्होंने कहा, “भारत सरकार निर्वासन अभियान के दौरान भारतीय नागरिकों के साथ मानवीय व्यवहार की आवश्यकता के संबंध में अमेरिकी पक्ष के साथ बातचीत कर रही है। मंत्रालय ने 5 फरवरी को उतरने वाले विमान में निर्वासित लोगों के साथ किए गए व्यवहार, विशेषकर महिलाओं पर बेड़ियों के प्रयोग के संबंध में अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष अपनी चिंताएं दृढ़तापूर्वक दर्ज कराई हैं। निर्वासन को व्यवस्थित करने और निष्पादित करने के लिए नवंबर 2012 से प्रभावी अमेरिकी मानक संचालन प्रक्रिया में निर्वासित लोगों पर प्रतिबंधों के प्रयोग की बात कही गई है।”

उन्होंने कहा, “अमेरिकी अधिकारियों ने बताया है कि मिशन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि महिलाओं और नाबालिगों को आमतौर पर बेड़ियां नहीं लगाई जाती हैं, लेकिन निर्वासन उड़ान के प्रभारी फ्लाइट अधिकारी का इस मामले में अंतिम निर्णय होता है।”

निर्वासन उड़ानों के लिए अमृतसर को लैंडिंग स्थल के रूप में चुनने के बारे में पूछे गए प्रश्न पर मंत्री ने बताया कि निर्वासितों को ले जाने वाली किसी भी प्रत्यावर्तन उड़ान के लिए लैंडिंग स्थल का निर्णय परिचालन सुविधा, भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश के लिए विशिष्ट मार्ग और विशेष रूप से आने वाले निर्वासितों के अंतिम गंतव्यों की निकटता के आधार पर किया जाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *