BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 28 मार्च 2025 03:17 PM
  • 34.4°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  2. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  3. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  4. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  5. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  6. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  7. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  8. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  9. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  10. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  11. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  12. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी
  13. भाजपा गौशाला से दुर्गंध फैलाती है, हम इत्र से सुगंध : अखिलेश
  14. कांग्रेस ने विधानसभा की गरिमा को पहुंचाई ठेस, सभी मुद्दों पर बहस के लिए तैयार : ओडिशा के कानून मंत्री
  15. ‘दिल्ली में कमल खिला अब बंगाल की बारी’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन से की बात, रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर समझौते का संकेत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 मार्च 2025, 11:43 PM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन से की बात, रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर समझौते का संकेत
Read Time:3 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने को लेकर फोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद फोन वार्ता के बारे में जानकारी दी। ट्रंप ने कहा कि यह बातचीत बहुत अच्छी और प्रोडक्टिव रही।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों नेताओं ने ऊर्जा और बुनियादी ढांचे पर तत्काल सीजफायर (युद्धविराम) पर सहमति जताई। ट्रंप ने बताया कि इस समझौते के तहत, वे पूरी तरह से युद्धविराम और अंततः रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस भयंकर युद्ध को समाप्त करने की दिशा में तेजी से काम करेंगे।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध कभी नहीं शुरू होता।” ट्रंप के मुताबिक, शांति समझौते के कई महत्वपूर्ण तत्वों पर चर्चा की गई, जिसमें यह भी बताया गया कि हजारों सैनिकों की जान जा चुकी है और दोनों देशों के नेता (राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की) युद्ध समाप्त करना चाहते हैं। ट्रंप ने इस प्रक्रिया को पूरी ताकत के साथ लागू होने की बात कही और उम्मीद की कि यह युद्ध मानवता के हित में समाप्त हो जाए।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक घंटे से अधिक समय तक फोन पर बातचीत हुई। इससे पहले व्हाइट हाउस ने कहा कि बातचीत अच्छी चल रही है। कॉल का विवरण बाद में जारी किया जाएगा।

युद्धविराम को लेकर कीव ने पहले ही योजना को अपनी स्वीकृति दे दी है। पुतिन ने सैद्धांतिक रूप से इसका समर्थन किया है, लेकिन कुछ शर्तें रखी हैं, मुख्य रूप से, यूक्रेन युद्धविराम का उपयोग सैनिकों को जुटाने या प्रशिक्षित करने या सैन्य सहायता प्राप्त करने के लिए नहीं करेगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार देर रात फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो निवास से वाशिंगटन डी.सी. वापस जाते समय कॉल करने की अपनी योजना की घोषणा की थी। यह कॉल पिछले सप्ताह मॉस्को में ट्रंप के पश्चिम एशिया दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई बातचीत के बाद की गई है। विटकॉफ ने कहा है कि यह बैठक तीन से चार घंटे तक चली।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *