BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 05:21 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

ईरान : राष्ट्रपति पेजेशकियन अली मदनीजादेह को वित्त मंत्री बनाने का करेंगे प्रस्ताव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जून 2025, 1:05 AM IST
ईरान : राष्ट्रपति पेजेशकियन अली मदनीजादेह को वित्त मंत्री बनाने का करेंगे प्रस्ताव
Read Time:2 Minute, 22 Second

बीएनटी न्यूज़

तेहरान। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन आर्थिक मामलों और वित्त विभाग के मंत्री के पद के लिए अर्थशास्त्र के प्रोफेसर अली मदनीजादेह के नाम का संसद के समक्ष प्रस्ताव करने की तैयारी में हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में यह बात कही गई है।

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने बताया कि अगर मदनीजादेह को मजलिस से विश्वास मत हासिल करने में सफलता मिलती है, तो वे अब्दोलनासर हेममती की जगह लेंगे, जिन पर 2 मार्च को महाभियोग लगाया गया था।

सेंट्रल बैंक के पूर्व गवर्नर हेममती पर रूढ़िवादी-बहुमत वाली मजलिस के एक बड़े हिस्से ने देश की भयावह मुद्रास्फीति की स्थिति और ईरानी रियाल के मूल्य में तेजी से गिरावट को काबू करने में विफलता का आरोप लगाया था। महाभियोग मतदान के दौरान मौजूद मजलिस के लगभग दो-तिहाई सदस्यों ने उन्हें हटाने के प्रस्ताव का समर्थन किया। प्रतिबंध-प्रभावित देश में छह महीने पहले ही उन्होंने पदभार संभाला था।

उनके हटाए जाने के बाद, रहमतुल्लाह अक्रमी कार्यवाहक अर्थव्यवस्था मंत्री थे, लेकिन राष्ट्रपति पेजेशकियन ने उन्हें इस प्रमुख पद के लिए प्रस्तावित नहीं किया है।

मदनीजादेह शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।

अपने स्कूली वर्षों के दौरान, उन्होंने ईरानी गणित ओलंपियाड में स्वर्ण पदक और अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में कांस्य पदक जीता। ईरानी मीडिया के अनुसार, उन्होंने शरीफ, स्टैनफोर्ड और शिकागो विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *