BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 06:20 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

जगदीप सिंह कैसे बने एक दिन में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले शख्स ?

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 जनवरी 2025, 8:47 PM IST
जगदीप सिंह कैसे बने एक दिन में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले शख्स ?
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक नाम सुर्खियों में है। ऐसे उद्योगपति का जिसने अपनी मेहनत और सूझबूझ के बल पर एक दिन में करोड़ों कमाने का कीर्तिमान स्थापित किया है। भारतीय मूल के जगदीप सिंह की आखिर एक दिन की सैलरी 48 करोड़ रुपये कैसे हुई? ऐसा उन्होंने क्या कर डाला!

भारतीय मूल के जगदीप सिंह का सालाना पैकेज 17,500 करोड़ रुपये है यानि 48 करोड़ रुपये प्रतिदिन की सैलरी लेते हैं। सिंह क्वांटमस्केप के पूर्व फाउंडर रहे हैं और वर्तमान में स्टील्थ स्टार्टअप के सीईओ भी हैं।

उनकी सैलरी एक पूरी प्रक्रिया के बाद तय हुई। दरअसल, क्वांटमस्केप के शेयर होल्डर्स की सालाना बैठक हुई, जिसमें सीईओ के लिए लगभग 2.1 बिलियन डॉलर के मुआवजा पैकेज को मंजूरी दी गई। इसी पैकेज में उनके 2.3 बिलियन डॉलर के शेयर भी शामिल थे।

साल 2020 में क्वांटमस्केप, अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्ट हुई, जिससे निवेशकों का भारी समर्थन मिला और कंपनी का मूल्यांकन भी बढ़ा। इसी कारण जगदीप सिंह की सैलरी में इजाफा हुआ, जो करीब 17,500 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

वैसे, जगदीप सिंह के सफर की शुरुआत साल 2010 में हुई थी। उन्होंने क्वांटमस्केप नाम की कंपनी की नींव रखी, जो इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सॉलिड-स्टेट बैटरियों का काम करती है। उनकी इस कंपनी को काफी फायदा पहुंचा और उनकी बैटरियों की वजह से ईवी इंडस्ट्री भी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई।

सिंह ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से बीटेक और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से एमबीए किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2024 में उन्होंने क्वांटमस्केप के सीईओ पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद फरवरी 2024 में शिवा शिवराम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। अब वो स्टील्थ स्टार्टअप के सीईओ हैं।

जगदीप सिंह अभी रुके नहीं हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट से पता चलता है कि वो किसी नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं। जो भविष्य में नया चमत्कार कर सकती है। सिंह उन लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो अपनी मेहनत के दम पर कामयाबी के झंडे गाड़ रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *