BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 05:06 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

जर्मनी : क्रिसमस बाजार पर हुए घातक हमले में सात भारतीय घायल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 दिसंबर 2024, 3:47 PM IST
जर्मनी : क्रिसमस बाजार पर हुए घातक हमले में सात भारतीय घायल
Read Time:3 Minute, 36 Second

बीएनटी न्यूज़

बर्लिन। जर्मनी के मैगडेबर्ग में एक क्रिसमस बाजार में हुए भयानक हमले में घायल हुए लोगों में सात भारतीय भी शामिल हैं।

हमले में एक 9 वर्षीय बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 200 घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घायल भारतीयों में से तीन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। भारतीय दूतावास प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों के संपर्क में है।

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने घटना की निंदा करते हुए इसे “भयावह और मूर्खतापूर्ण हमला” बताया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “कई बहुमूल्य जान चली गईं और कई लोग घायल हो गए। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ हैं।”

मंत्रालय ने पुष्टि की है कि जर्मनी में भारतीय मिशन घायलों और उनके परिवारों के साथ समन्वय कर रहा है ताकि सहायता और सहयोग सुनिश्चित किया जा सके।

शुक्रवार की शाम को 50 वर्षीय सऊदी नागरिक ने मैगडेबर्ग के सिटी हॉल के पास भीड़ भरे क्रिसमस बाजार में एक काले रंग की बीएमडब्ल्यू कार चलाई। जिसकी पहचान तालेब ए. के रूप में हुई है। कार ने लगभग 400 मीटर तक टेढ़े-मेढ़े तरीके से यात्रा की, जिससे पुलिस द्वारा रोके जाने से पहले व्यापक अफरा-तफरी मच गई।

2006 से जर्मनी में रहने वाले डॉक्टर तालेब को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति को बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन के पास जमीन पर लेटा हुआ दिखाया गया है।

एम्बुलेंस और अग्निशमन दल सहित आपातकालीन सेवाओं ने पीड़ितों की सहायता के लिए तुरंत प्रतिक्रिया दी।

हमले के बाद क्रिसमस बाजार अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है, और स्थानीय अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

अधिकारियों ने खुलासा किया है कि तालेब के विचार “इस्लामोफोबिक” थे। उसने सऊदी अरब के शरणार्थियों के प्रति जर्मनी के व्यवहार पर असंतोष व्यक्त किया था।

तालेब को “सऊदी नास्तिक” के रूप में जाना जाता था, जिसने रूढ़िवादी राज्य से महिलाओं को भगाने में मदद की थी। वह इस्लाम और जर्मनी की शरणार्थी नीतियों के विरोध के बारे में मुखर था।

शुक्रवार की घटना ने 2016 के बर्लिन क्रिसमस बाजार हमले की याद दिला दी है, तब एक ट्रक को जानबूझकर भीड़ में घुसा दिया गया था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे और 70 से अधिक घायल हो गए थे। वह हमलावर इटली भाग गया था, जहां बाद में पुलिस ने उसे गोली मार दी थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *