BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 01:16 AM
  • 19.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  2. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  3. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  4. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  5. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  6. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  7. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  8. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  9. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  10. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  11. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  12. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल
  13. ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का संभाला पद
  14. दिल्ली : रवि नेगी का सिसोदिया पर बड़ा आरोप, ‘कार्यालय से कई सरकारी सामान गायब’
  15. रणनीतिक साझेदारी में बदले भारत-कतर संबंध, दोनों पक्षों के बीच अहम समझौता

जापान का ताइवानी मूल के नागरिकों के लिए बड़ा फैसला, बीजिंग हुआ नाराज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 फ़रवरी 2025, 10:14 PM IST
जापान का ताइवानी मूल के नागरिकों के लिए बड़ा फैसला, बीजिंग हुआ नाराज
Read Time:3 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

टोक्यो। जापान में ताइवान मूल के नागरिक अपने फैमिली रजिस्टर में ताइवान को अपने मूल देश के रूप में सूचीबद्ध कर सकेंगे। जापानी सरकार ने मंगलवार को यह ऐलान किया। इस कदम का ताइवान ने स्वागत किया है, लेकिन चीन की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई है।

जापान के न्याय मंत्री ने एक अध्यादेश को संशोधित किया, जिससे लोगों को न केवल देशों, बल्कि क्षेत्रों को भी सूचीबद्ध करने की अनुमति मिली।

नियमों में परिवर्तन 26 से प्रभावी होगा।

नए बदलाव के तहत जापानी नागरिकों से शादी करने वाले ताइवानी लोगों को भी चीन के स्थान पर रजिस्ट्री में ताइवान को सूचीबद्ध करने सुविधा होगी।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक कि जापानी मंत्रालय ने पहचान के लिए फैमिली रजिस्टर की मौजूदा ‘राष्ट्रीयता’ प्रविष्टि में ‘क्षेत्र’ को जोड़ने के लिए एक अध्यादेश को बदलने का फैसला किया।

इससे पहले, चीनी और ताइवानी व्यक्तियों के लिए फैमिली रजिस्ट्री में एकमात्र विकल्प चीन था। जब ताइवान का कोई व्यक्ति प्राकृतिक जापानी नागरिकता के लिए पंजीकरण करता था, तो उसका मूल देश चीन के रूप में पंजीकृत होता था।

मई से शुरू हो रही संशोधित प्रणाली के बाद, यह प्रावधान भी बदल जाएगा, और ताइवान के लोगों का मूल देश ताइवान के रूप में पंजीकृत होगा।

यह अध्यादेश संशोधन के लागू होने से पहले के मामलों पर भी लागू होगा यदि अनुरोध प्रस्तुत किए जाते हैं।

ताइवान के विदेश मंत्री लिन चिया-लुंग ने इस परिवर्तन के लिए लिए आभार व्यक्त किया। एक बयान में, उन्होंने कहा कि ‘ताइवान’ का मानना ​​है कि जापान में ताइवानियों के अधिकारों और हितों को जापानी फैमिली रजिस्टरों पर सही विवरण के माध्यम से और अधिक संरक्षित किया जाएगा।

वहीं चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नाराजगी जाहिर की और जापान से ‘एक चीन’ सिद्धांत का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “ताइवान के मुद्दे पर कोई चालबाजी न करें और कोई विरोधाभासी या गलत संकेत न भेजें।”

प्रवक्ता ने आगे कहा, ताइवान का मुद्दा पूरी तरह से चीन का आंतरिक मामला है।”

चीन स्वशासित ताइवान को एक अलग प्रांत के रूप में देखता है, जो अंततः देश का हिस्सा बनगे, और उसने इसके लिए बल प्रयोग की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *