BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 08:53 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

ट्रंप 2.0 की टैरिफ बढ़ोतरी प्रभावी, वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 फ़रवरी 2025, 12:15 AM IST
ट्रंप 2.0 की टैरिफ बढ़ोतरी प्रभावी, वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ी
Read Time:3 Minute, 19 Second

बीएनटी न्यूज़

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मेक्सिको और चीन से आयातित वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है, जो शनिवार शाम से लागू हो गया। इस फैसले के साथ अमेरिका और इन देशों के बीच व्यापार युद्ध की शुरुआत हो गई है, जो आगे अन्य देशों तक भी फैल सकता है।

कनाडा और मेक्सिको से आने वाले सामानों पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है। चीन से आयातित वस्तुओं पर 10% शुल्क बढ़ाया गया है। हालांकि, कनाडा से आयातित तेल पर सिर्फ 10% शुल्क लगेगा।

व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका में अवैध प्रवासियों और घातक नशे, खासतौर पर फेंटेनाइल (एक खतरनाक नशीला पदार्थ), की बढ़ती तस्करी राष्ट्रीय आपातकाल बन गई है। राष्ट्रपति ट्रंप मेक्सिको, कनाडा और चीन को अवैध आप्रवासन को रोकने और हमारे देश में जहरीली फेंटेनाइल और अन्य दवाओं के प्रवाह को रोकने के अपने वादों के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए यह कार्रवाई कर रहे हैं।

यह शुरुआत भर है। ट्रंप सरकार जल्द ही कंप्यूटर चिप्स, फार्मास्यूटिकल्स, स्टील, एल्युमीनियम, तांबा, तेल और गैस के आयात पर भी नए शुल्क लगाने की योजना बना रही है। यूरोपीय देशों पर भी ऐसे ही शुल्क लगाए जा सकते हैं।

व्हाइट हाउस की फैक्ट शीट में कहा गया है, “आदेश स्पष्ट करते हैं कि अवैध वितरण नेटवर्क के माध्यम से संयुक्त राज्य अमेरिका में फेंटेनाइल जैसी प्रतिबंधित दवाओं के प्रवाह ने सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट सहित एक राष्ट्रीय आपातकाल पैदा कर दिया है।”

व्हाइट हाउस का कहना है कि चीन अपराधी गिरोहों को खतरनाक रसायन बेचने और धनशोधन रोकने में असफल रहा है। वहीं, मेक्सिको सरकार पर आरोप लगाया है कि वह ड्रग माफियाओं के साथ मिली हुई है और उन्हें नशीले पदार्थ बनाने और अमेरिका में भेजने की छूट दे रही है। इन माफियाओं के कारण हजारों अमेरिकी नागरिकों की जान जा चुकी है।

फैक्टशीट के मुताबिक, कनाडा में भी फेंटानाइल का उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों के व्यापार में शामिल होता जा रहा है।

ट्रंप प्रशासन के इस कदम का असर अमेरिका और इन देशों के व्यापारिक रिश्तों पर भी पड़ सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *