BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 16 मार्च 2025 05:08 AM
  • 19.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मार्क कार्नी ने ली कनाडा के नए पीएम पद की शपथ
  2. दिल्ली का दिल फिर टूटा, मुंबई ने दूसरी बार जीता डब्ल्यूपीएल खिताब
  3. पाकिस्तानियों को अब अमेरिका में नहीं मिलेगी एंट्री
  4. सीएम रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में दी धमकी, ‘अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने वालों को नंगा करके करेंगे पिटाई’
  5. कौसर जहां की इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
  6. अमित शाह ने लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी का क‍िया उद्घाटन
  7. लेक्स फ्रिडमैन ने पीएम मोदी से पॉडकास्ट बातचीत का किया खुलासा, पीएम मोदी ने बातचीत को बताया आकर्षक
  8. गुजरात : कांग्रेस नेता दिनशा पटेल ने की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण के लिए पीएम मोदी की सराहना
  9. कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार करे कार्रवाई : शरद पवार
  10. आरएसएस आतंकवादी संगठन, वक्फ बिल के जरिए मुसलमानों की संपत्ति छीनने की साजिश : हुसैन दलवाई
  11. पंजाब : सीएम भगवंत मान ने 72 शिक्षकों को फिनलैंड के ल‍िए क‍िया रवाना
  12. तुषार गांधी के बयान पर विजय वडेट्टीवार बोले, ‘सच बोलने वालों की आवाज दबाई नहीं जा सकती’
  13. परंपरा: ब्रज में हुरंगे की धूम, महिलाओं ने की पुरुषों की पिटाई; उमड़ी भीड़
  14. ईडी की कार्रवाई पर भूपेश बघेल का पलटवार, ‘नोटिस नहीं मिला, तो जाने का सवाल ही नहीं’
  15. तमिलनाडु बजट में ‘₹’ चिह्न हटाने पर विवाद, विहिप ने राष्ट्रीय प्रतीक का बताया अपमान

दक्षिण कोरिया : महाभियोग केस में फैसले से पहले यून के पक्ष और विपक्ष में सड़कों पर उतरे हजारों लोग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 मार्च 2025, 12:17 AM IST
दक्षिण कोरिया : महाभियोग केस में फैसले से पहले यून के पक्ष और विपक्ष में सड़कों पर उतरे हजारों लोग
Read Time:4 Minute, 37 Second
बीएनटी न्यूज़ 
सोल। दक्षिण कोरिया के सोल में शनिवार को हजारों समर्थक और प्रदर्शनकारी इक्ट्ठा हुए। संवैधानिक न्यायालय के राष्ट्रपति यून सुक योल पर पर लगे महाभियोग को लेकर अपना फैसाल सुनाने वाला है जिसके चलते देश का राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
संवैधानिक न्यायालय ने सुनवाई पूरी कर ली है और वह यह फैसला सुनाएगा कि यून को राष्ट्रपति पद से हटाया जाए या नहीं। फैसला सुनाए जाने की सुनवाई की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। यदि यून को औपचारिक रूप से पद से हटा दिया जाता है, तो 60 दिनों के भीतर एक त्वरित चुनाव होगा। अगर महाभियोग खारिज हो जाता है, तो यून तुरंत अपने कर्तव्यों को फिर से शुरू कर देंगे।
यून विरोधी नागरिक समूह कैंडल मूव ने सेंट्रल सोल में संवैधानिक न्यायालय के निकट रैलियां आयोजित कीं।
रैली के बाद निकटवर्ती ग्वांगह्वामुन क्षेत्र में एक और बड़े पैमाने का विरोध प्रदर्शन हुआ। इसमें विपक्षी सांसदों के एक समूह ने भी भाग लिया।
देश के सबसे बड़े श्रमिक संघ, कोरियाई ट्रेड यूनियन परिसंघ (केसीटीयू) ने भी मध्य सोल में एक अलग प्रदर्शन किया गया।
केसीटीयू के अध्यक्ष यांग क्यूंग-सू ने हाल ही में अदालत द्वारा उन्हें रिहा करने के फैसले का जिक्र करते हुए कहा, “हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि यून सुक योल को क्यों हटाया जाना चाहिए… अब सबसे जोरदार विरोध का समय है, क्योंकि वह जेल से मुस्कुराते हुए बाहर निकले हैं।”
पुलिस ने अनुमान लगाया कि रैलियों में लगभग 20,000 लोगों ने भाग लिया।
बता दें यून को 3 दिसंबर को मार्शल लॉ लागू करने के नाकाम प्रयास के माध्यम से विद्रोह भड़काने के आरोप में जनवरी में हिरासत में लिया गया था। उन्हें 9 मार्च को जेल से रिहा कर दिया गया, क्योंकि अभियोजन पक्ष ने उनकी रिहाई के अदालती फैसले के खिलाफ अपील नहीं करने का निर्णय लिया। अदालत ने यून की हिरासत को अवैध बताया था। हालांकि यून के खिलाफ महाभियोग और आपराधिक मुकदमे जारी रहेंगे।
ग्वांगह्वामुन में, अनुमानित 35,000 लोग एकत्र हुए, और यून की ‘तत्काल बहाली’ और नेशनल असेंबली को भंग करने के लिए नारे लगाते हुए।
योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, यून के कुछ समर्थकों ने संवैधानिक न्यायालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया, जहां उनकी विरोधियों के साथ कुछ देर के लिए झड़प भी हुई।
राष्ट्रपति यून ने 03 दिसंबर की रात को दक्षिण कोरिया में आपातकालीन मार्शल लॉ की घोषणा की, लेकिन संसद द्वारा इसके खिलाफ मतदान किए जाने के बाद इसे निरस्त कर दिया गया। मार्शल लॉ कुछ घंटों के लिए ही लागू रहा। हालांकि चंद घटों के लिए लागू हुए मार्शल लॉ ने देश की राजनीति को हिला कर रख दिया।
नेशनल असेंबली राष्ट्रपति यून सुक-योल और उनकी जगह लेने वाले कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर चुकी है। उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री चोई सांग-मोक कार्यवाहक राष्ट्रपति और कार्यवाहक प्रधानमंत्री दोनों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *