BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 03:11 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  2. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  3. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  4. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  6. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  7. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  8. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  9. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  10. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  11. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  12. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  13. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  14. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  15. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’

देश में तेजी से बढ़ रही महिला करदाताओं की संख्या, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 दिसंबर 2024, 4:58 PM IST
देश में तेजी से बढ़ रही महिला करदाताओं की संख्या, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश शीर्ष पर
Read Time:3 Minute, 13 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। देश में महिला आयकरदाताओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। असेसमेंट ईयर 2023-24 में 2.29 करोड़ महिलाओं द्वारा इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) जमा किया गया था, जबकि असेसमेंट ईयर 2019-20 में यह आंकड़ा 1.83 करोड़ था। इस प्रकार बीते पांच वर्षों में महिला द्वारा जमा किए गए आईटीआर की संख्या में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

वित्त मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, महाराष्ट्र में आईटीआर जमा करने वाली महिलाओं की संख्या असेसमेंट ईयर 2019-20 के आंकड़े 29.94 लाख के मुकाबले 23 प्रतिशत या 6.88 लाख बढ़कर असेसमेंट ईयर 2023-24 में 36.83 लाख रही है।

उत्तर प्रदेश में असेसमेंट ईयर 2019-20 में 15.81 लाख महिलाओं ने आईटीआर जमा किया था। असेसमेंट ईयर 2023-24 में यह संख्या 29 प्रतिशत या 4.62 लाख बढ़कर 20.43 लाख हो गई है। वहीं, गुजरात में असेसमेंट ईयर 2019-20 के आंकड़े 18.08 लाख के मुकाबले असेसमेंट ईयर 2023-24 में 24 प्रतिशत या 4.41 लाख अधिक 22.50 लाख आईटीआर जमा हुए हैं।

असेसमेंट ईयर 2023-24 में महिलाओं द्वारा आईटीआर जमा किए जाने के मामले में महाराष्ट्र (36.82 लाख), गुजरात (22.50 लाख), उत्तर प्रदेश (20.43 लाख), कर्नाटक (14.30 लाख) और पंजाब (13.22 लाख) के साथ शीर्ष पांच में शामिल थे।

असेसमेंट ईयर 2019-20 से लेकर असेसमेंट ईयर 2023-24 के बीच लद्दाख में महिला द्वारा जमा किए गए आईटीआर की संख्या 30 से सात गुना बढ़कर 205 हो गई है। यह समीक्षा अवधि के दौरान किसी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में हुई सबसे बड़ी वृद्धि है।

भारत के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ ही है, जहां असेसमेंट ईयर 2019-20 से लेकर असेसमेंट ईयर 2023-24 में महिला द्वारा जमा किए गए आईटीआर की संख्या 89,873 से कम होकर 88,115 हो गई है।

देश में जमा होने वाले कुल आईटीआर की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। असेसमेंट ईयर 2023-24 में रिकॉर्ड 6.77 करोड़ आईटीआर जमा हुए थे।

भारत में उन सभी व्यक्तियों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरना अनिवार्य है, जिनकी आय सरकार द्वारा तय की गई छूट की सीमा से अधिक हो।

आईटीआर की संख्या बढ़ना बताता है कि लोगों की आय में इजाफा हो रहा है और जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *