BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 05:41 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

पाकिस्तान से निपटने में हम अकेले सक्षम : गुलाम अली खटाना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जून 2025, 1:08 AM IST
पाकिस्तान से निपटने में हम अकेले सक्षम : गुलाम अली खटाना
Read Time:3 Minute, 31 Second

बीएनटी न्यूज़

लंदन। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ अपने रुख को स्पष्ट करने के लिए लंदन पहुंचा है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना, राज्यसभा सदस्य एम. थंबीदुरई और पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पंकज सरन ने आतंकवाद पर भारत के बदले स्टैंड पर लंदन से समर्थन मिलने की उम्मीद जताई।

राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने बात करते हुए कहा, “देश के प्रधानमंत्री ने एक बहुत अहम निर्णय लिया है। भारतीय सांसदों का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दूसरे देशों के दौरे पर है। हम आतंकवाद के खिलाफ अपने रुख से दुनिया को परिचित करा रहे हैं। हमने अपना सिद्धांत बदला है। हम अपने पड़ोसियों के साथ शांति चाहते हैं। लेकिन, निर्दोषों की हत्या की कीमत पर नहीं। हम अपने स्तर पर ही पाकिस्तान से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं। हम दुनिया को भी पाकिस्तान की सच्चाई से अवगत कराना चाहते हैं।”

राज्यसभा सांसद एम. थंबीदुरई ने कहा, “पाकिस्तान के आतंकवाद से सिर्फ भारत पीड़ित नहीं है। यूरोप और अमेरिका के कई देश भी इसका शिकार हैं। ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में ही मारा गया। वहां अब भी आतंकी कैंप हैं, वहां की सेना भी इस बात को स्वीकार कर चुकी है। हम पूरी दुनिया में घूम-घूमकर पाकिस्तान के आतंक की सच्चाई बता रहे हैं और अपने रुख से अवगत करा रहे हैं। आतंकवाद मानवता के लिए खतरा है। इसी कारण यह सही समय है कि सारे देश आतंकवाद की समाप्ति के लिए एक साथ आएं।”

भारत के पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पंकज सरन ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि इंग्लैंड हमारी इस यात्रा के उद्देश्य को समझेगा। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से होने वाली समस्या और उसका समाधान दोनों से ही हमने इंग्लैंड के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है। अगले दो दिन लंदन में हमारा व्यस्त कार्यक्रम है। हम आतंकवाद के खिलाफ अपने स्टैंड को स्पष्टता से रखेंगे और उम्मीद है कि हमें समर्थन मिलेगा।”

इस प्रतिनिधिमंडल में नौ सदस्य हैं। इसमें रविशंकर प्रसाद (भाजपा), दग्गुबाती पुरंदेश्वरी (भाजपा), प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना-यूबीटी), गुलाम अली खटाना (भाजपा), अमर सिंह (कांग्रेस), समिक भट्टाचार्य (भाजपा), एम. थंबीदुरई (एआईएडीएमके), पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर और पूर्व राजदूत पंकज सरन शामिल हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *