BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 17 मई 2025 02:57 PM
  • 44.74°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अनुराग ठाकुर, शशि थरूर, मनीष तिवारी, ओवैसी… सांसदों की टोली दुनिया के सामने खोलेगी पाकिस्तान की पोल
  2. अब ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा गया, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी
  3. राष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया
  4. सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को किसी नेता से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
  5. ‘कांग्रेस, सपा वाले बोल रहे पाकिस्तान की भाषा’, भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ का विपक्ष पर हमला
  6. पिछले 15 साल से विकास की राह देख रही आजादपुर मंडी, अब सफाई और सुरक्षा पर होगा पुख्ता काम : रेखा गुप्ता
  7. कांग्रेस विधायक ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मांगे सबूत, रविंद्र नेगी बोले- कोथुर मंजुनाथ का बयान शर्मनाक
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खतरे की वह लाल लकीर है, जो भारत ने आतंकवाद के माथे पर खींच दी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  9. सेना के शौर्य, वीरता और अतुलनीय साहस पर गर्व, देशभावना के साथ जुड़ी है तिरंगा यात्रा : ओम बिरला
  10. जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी निपटाते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया : रक्षा मंत्री राजनाथ
  11. पाकिस्तान के विदेश मंत्री की गलत सूचना का पर्दाफाश, एआई फोटो को आधार बनाकर दी थी झूठी जानकारी
  12. पी चिदंबरम बोले ‘इंडी ब्लॉक कमजोर’, तो राजीव चंद्रशेखर ने समझाया कांग्रेस और भाजपा के बीच का फर्क
  13. विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी मामले में रामगोपाल ने दी सफाई, कहा- सीएम योगी ने पूरा बयान सुने बिना किया शेयर
  14. अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने तुर्की कंपनी सेलेबी से ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौता किया खत्म
  15. भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे ट्रंप, बोले – ‘मैंने मदद की’

पीएम मोदी को नाइजीरिया में सर्वोच्च सम्मान, ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर’ से होंगे सम्मानित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 नवंबर 2024, 5:40 PM IST
पीएम मोदी को नाइजीरिया में सर्वोच्च सम्मान, ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर’ से होंगे सम्मानित
Read Time:3 Minute, 26 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाइजीरिया के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ (जीसीओएन) से सम्मानित किया जाएगा। पीएम मोदी को रविवार को यह सम्मान नाइजीरिया की ओर से प्रदान किया जाएगा। यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला 17वां अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार होगा।

खास बात ये है कि पीएम मोदी नाइजीरिया का यह सर्वोच्च सम्मान पाने वाले विश्व की दूसरे बड़ी शख्सियत होंगे। इससे पहले महारानी एलिजाबेथ एकमात्र विदेशी हस्ती हैं, जिन्हें 1969 में इस पुरस्कार से नवाजा गया था।

इससे पहले डोमिनिका ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की थी। कोरोना महामारी के दौरान कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र की मदद और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के प्रति समर्पण के लिए पीएम मोदी को यह सम्मान दिया जाएगा।

डोमिनिका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन भारत-कैरिबियन समुदाय (कैरिकॉम) शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी को डोमिनिका सम्मान से सम्मानित करेंगी।

डोमिनिका के पीएम ऑफिस के आधिकारिक बयान में कहा था, “फरवरी 2021 में, प्रधानमंत्री मोदी ने डोमिनिका को एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन की 70,000 खुराक उपलब्ध कराई थी। इस उपहार ने डोमिनिका को अपने कैरेबियाई पड़ोसियों को सहायता प्रदान करने में सक्षम बनाया।”

इसमें कहा गया कि यह पुरस्कार पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी में डोमिनिका के लिए भारत के समर्थन को मान्यता देता है।

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को पहली बार नाइजीरिया पहुंचे हैं। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने अबुजा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस यात्रा को भारत और नाइजीरिया के रिश्तों को मजबूत करने के लिए खास माना जा रहा है।

तीन देशों की इस यात्रा में पीएम मोदी पहले नाइजीरिया (16 से 21 नवंबर), फिर ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, और अंत में गुयाना का दौरा करेंगे। गुयाना की यह यात्रा पिछले 50 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली राजकीय यात्रा होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *