BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 10:20 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  2. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  5. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  6. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  7. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  8. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  9. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  10. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  11. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  12. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  13. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  14. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  15. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी

पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते से हटने की आधिकारिक अमेरिकी अधिसूचना प्राप्त हुई : संयुक्त राष्ट्र

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 जनवरी 2025, 9:36 PM IST
पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते से हटने की आधिकारिक अमेरिकी अधिसूचना प्राप्त हुई : संयुक्त राष्ट्र
Read Time:2 Minute, 41 Second

बीएनटी न्यूज़

संयुक्त राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र ने पुष्टि की है कि उसे पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते से हटने की वाशिंगटन की आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त हो गई है।

यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका ने 12 दिसंबर 2015 के पेरिस समझौते से 27 जनवरी 2025 को अपने हटने की सूचना महासचिव को दी है।”

दुजारिक ने कहा, “पेरिस समझौते के अनुच्छेद 28, पैराग्राफ 2 के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका का हटना 27 जनवरी, 2026 से प्रभावी हुआ।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रवक्ता ने पेरिस समझौते के प्रति संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने वैश्विक तापमान में वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने के सभी प्रभावी प्रयासों का समर्थन किया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में वापस आने के पहले दिन ही पेरिस जलवायु समझौते से अपने देश के दूसरी बार वापस हटने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।

ट्रंप के पहले कार्यकाल में नवंबर 2020 में आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका को पेरिस समझौते से बाहर निकल गया था। इससे जलवायु संकट से निपटने की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों को बड़ा झटका लगा था।

जनवरी 2021 में ट्रंप के उत्तराधिकारी जो बाइडेन ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपने देश को समझौते में वापस लाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।

पेरिस समझौता (जिसे पेरिस समझौते या पेरिस जलवायु समझौते भी कहा जाता है) जलवायु परिवर्तन पर एक अंतरराष्ट्रीय संधि है जिस पर 2016 में हस्ताक्षर किए गए थे।

पेरिस समझौते पर फ्रांस के पेरिस के पास 2015 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में 196 दलों ने चर्चा की थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *