BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 09 अप्रैल 2025 03:24 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दक्षिण कोरिया : 3 जून को होगा राष्ट्रपति चुनाव, सरकार का फैसला
  2. आईपीएल 2025 : प्रियांश आर्या के शतक से पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त
  3. गांधी-नेहरू-पटेल पर केंद्रित रही कांग्रेस कार्यसमिति की पहले दिन की बैठक
  4. मुर्शिदाबाद हिंसा पर राज्यपाल सख्त, कहा- अशांति फैलाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
  5. भारत और यूएई ने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर किए हस्ताक्षर
  6. भाजपा नेताओं का टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर महिला विरोधी होने का आरोप
  7. अधिवेशन में विदेश नीति समेत आर्थिक संकट पर हुई चर्चा : राजीव शुक्ला
  8. वक्फ संशोधन मामला : केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैविएट याचिका
  9. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की तबीयत बिगड़ी, जायड्स अस्पताल में भर्ती
  10. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं और वर्तमान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
  11. देश भर में आज से लागू हुआ नया वक्फ कानून, केंद्र ने जारी कर दिया नोटिफिकेशन
  12. गुजरात में कांग्रेस की जड़ें मजबूत, मतदाताओं से फिर जुड़ने की जरूरत : सचिन पायलट
  13. मुद्रा योजना से मिली उड़ान : सिलवासा के सुरेश ने शुरू की पैकिंग मटेरियल कंपनी, पीएम मोदी से की मुलाकात
  14. दादी रतन मोहिनी के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख
  15. कांग्रेस ने सरदार पटेल और बाबा साहेब का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल

बांग्लादेश में बर्खास्त बीडीआर जवानों का प्रदर्शन, नौकरी बहाली और मुआवजे की मांग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 11:48 PM IST
बांग्लादेश में बर्खास्त बीडीआर जवानों का प्रदर्शन, नौकरी बहाली और मुआवजे की मांग
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

ढाका। बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर) के सैकड़ों बर्खास्त जवानों ने रविवार को ढाका में प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने नौकरी की बहाली और मुआवजे की मांग उठाई। यह प्रदर्शन बीजीबी (बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश) मुख्यालय के पिलखाना गेट के सामने किया गया।

प्रदर्शनकारियों में अधिकतर वे जवान शामिल थे, जिन्हें 2009 की पिलखाना हत्याकांड के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस हत्याकांड में कुल 74 लोग मारे गए थे, जिनमें 57 सैन्य अधिकारी शामिल थे।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस, सेना और बीजीबी बल तैनात किए। एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी बीजीबी मुख्यालय के सामने फुटपाथ पर बैठे हैं और हम उनसे बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं।

बांग्लादेश की स्थानीय अखबार ‘प्रोथोम अलो’ की रिपोर्ट के अनुसार, 25 फरवरी 2009 को ‘बीडीआर वीक’ के दौरान पिलखाना मुख्यालय के दरबार हॉल में सैकड़ों जवानों ने हथियारबंद विद्रोह किया था। बाद में बातचीत के माध्यम से यह विद्रोह शांत कराया गया और हथियार, गोला-बारूद तथा ग्रेनेड सरकार को सौंप दिए गए।

इस मामले में अब तक 152 लोगों को मौत की सजा, जबकि 423 को कैद की सजा सुनाई गई है। साथ ही, 5,926 जवानों को 57 अलग-अलग मामलों में चार महीने से सात साल तक की कैद की सजा दी गई है।

हाल ही में ढाका में हुए एक स्मृति समारोह में बांग्लादेश सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमान ने इस मामले की निष्पक्ष सुनवाई में बाधा न डालने की अपील की थी। उन्होंने दोहराया कि यह जघन्य कांड तत्कालीन बीडीआर के जवानों द्वारा ही अंजाम दिया गया था।

हाल के महीनों में बर्खास्त जवानों और उनके परिवारों द्वारा फैसले को रद्द करने, जेल में बंद साथियों की रिहाई और न्याय की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन किया गया है। यह मुद्दा बांग्लादेश की राजनीति और सैन्य प्रशासन के बीच एक संवेदनशील विषय बना हुआ है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *