BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 07 अप्रैल 2025 02:48 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. टैरिफ नहीं ‘दवा’ ! शेयर बाजार में हाहाकार के बीच ट्रंप ने अपनी नीतियों को ठहराया ‘सही’
  2. बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी, ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में हुए शामिल
  3. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ‘वक्फ’ पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, पीडीपी बोली- दुर्भाग्यपूर्ण है स्पीकर का फैसला
  4. वक्फ कानून को चुनौती मामला : याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जताई सहमति
  5. जम्मू-कश्मीर में ‘वक्फ’ पर घमासान, कांग्रेस विधायक बोले- कोई भी इस कानून से खुश नहीं
  6. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पीएम मोदी ने मोटापे को लेकर जताई चिंता, दी सलाह,’ फिट रहने के लिए तेल का प्रयोग करें कम’
  7. कांग्रेस के ज्योति कुमार सिंह का दावा, भाजपा ने नीतीश कुमार से षड्यंत्र के तहत वक्फ बिल पर सहमति ली
  8. 11 करोड़ 25 लाख का खिलाड़ी ‘सेंचुरी’ के बाद खामोश, ईशान किशन ने पिछले 4 मैच में बनाए सिर्फ 21 रन
  9. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा, शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों से भी करेंगे मुलाकात
  10. अल्लू अर्जुन और एटली की अगली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा
  11. आईपीएल 2025 : गिल की फिफ्टी से गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक
  12. भारत में समय-समय पर आदर्शों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाले अवतार हुए : दत्तात्रेय होसबोले
  13. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 132 दिन पुराना अनशन खत्म किया
  14. सहारनपुर: दारुल उलूम देवबंद ने महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर रोक लगाई
  15. राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह की नसीहत, ‘सिमरिया घाट आकर गंगाजी से माफी मांगें’

भारत सदैव श्रीलंका के लोगों की विकास यात्रा का समर्थन करेगा : पीएम मोदी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 2:49 PM IST
भारत सदैव श्रीलंका के लोगों की विकास यात्रा का समर्थन करेगा : पीएम मोदी
Read Time:3 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

कोलंबो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के दौरे पर हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ श्रीलंका के लोगों के विकास में भारत के निरंतर समर्थन पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत और श्रीलंका के बीच महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिससे हमारे मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत होंगे। इसके अतिरिक्त, प्रमुख परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया है, जिनसे श्रीलंका के अधिकांश लोगों को लाभ होगा। भारत सदैव श्रीलंका के लोगों की विकास यात्रा का समर्थन करेगा।”

पीएम मोदी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “कोलंबो में एक व्यस्त दिन, जिसमें राष्ट्रपति दिसानायके से बातचीत, कई बैठकें और आईपीकेएफ स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करना शामिल है।”

वीडियो में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका का संबंध आपसी विश्वास और सद्भावना पर आधारित है। अपने लोगों की आकांक्षाओं और आशाओं को पूरा करने के लिए हम साथ मिलकर काम करते रहेंगे। आज श्रीलंका को वापस प्रगति के पथ पर देखकर हर्ष महसूस कर रहा हूं। भारत के लिए यह गर्व का विषय है कि हमने एक सच्चे पड़ोसी मित्र के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति दिसानायके द्वारा ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किए जाने को “गौरव की बात” बताते हुए एक्स पर लिखा, “यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है। भारत ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन को अपनाया है। हम अपने साझेदार देशों की प्राथमिकताओं को भी महत्व देते हैं।”

हमारी पड़ोसी फर्स्ट नीति और विजन महासागर दोनों में श्रीलंका का विशेष स्थान है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हम अपनी भागीदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *