BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 11:27 AM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

मेलबर्न : नए साल का जश्न मना रहे किशोरों पर चाकू से हमला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जनवरी 2025, 12:39 PM IST
मेलबर्न : नए साल का जश्न मना रहे किशोरों पर चाकू से हमला
Read Time:3 Minute, 20 Second

बीएनटी न्यूज़

सिडनी। सिडनी और मेलबर्न में नए साल के जश्न के दौरान दो किशोरों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, मध्य सिडनी से 20 किलोमीटर पश्चिम में गिल्डफोर्ड उपनगर, और समुद्र तटीय उपनगर ब्लेयरगॉरी में युवकों पर चाकू से हमला किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सिडनी पुलिस ने बुधवार को बताया कि उन्हें मंगलवार रात 10:40 बजे पर घटना की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मध्य सिडनी से 20 किलोमीटर पश्चिम में गिल्डफोर्ड उपनगर के एक पार्क में पहुंची।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को बताया गया कि कुछ लोगों का एक समूह पार्क में कथित रूप से अवैध रूप से आतिशबाजी कर रहा था। इस दौरान 17 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, हमलावर मौके से फरार हो गए थे।

नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने के लिए दस लाख से ज्यादा लोग शहर में उमड़ पड़े। पुलिस ने सिडनी के केंद्रीय व्यापारिक जिले में 36 लोगों को गिरफ्तार किया।

ये गिरफ्तारियां विभिन्न अपराधों के लिए की गई, जिनमें हमला, डकैती और हथियार रखना शामिल है।

शहर में आतिशबाजी प्रदर्शन को देखने के लिए 200,000 से ज्यादा लोग सिडनी हार्बर के सुविधाजनक स्थानों पर पहुँचे।

सहायक पुलिस आयुक्त पीटर मैककेना ने एक बयान में कहा, “कुछ लोगों द्वारा गलत काम करने के कारण पुलिस को व्यस्त रहना पड़ा, लेकिन उन लोगों से तुरंत निपटा गया।”

मेलबर्न में, पुलिस ने 52 कथित हमलों पर कार्रवाई की और हथियार रखने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया।

समुद्र तटीय उपनगर ब्लेयरगॉरी में शाम करीब 5:45 बजे एक किशोर को चाकू मार दिया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी जान को कोई खतरा नहीं था। हमले के मामले में पुलिस ने दो किशोरों को गिरफ्तार किया।

अवैध आतिशबाजी के कारण शहर भर में कई छोटी-मोटी आग लग गई, लेकिन पुलिस ने कहा कि किसी के झुलसने या घायल होने की सूचना नहीं है।

दंगा निरोधक दस्ते, घुड़सवार और डॉग कमांड, पोलएयर, वॉटर पुलिस और अन्य डिवीजनों से विशेषज्ञ पुलिस के साथ सुबह से ही अधिकारी सड़कों पर मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *