BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 16 मई 2025 02:44 PM
  • 44.36°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान के विदेश मंत्री की गलत सूचना का पर्दाफाश, एआई फोटो को आधार बनाकर दी थी झूठी जानकारी
  2. पी चिदंबरम बोले ‘इंडी ब्लॉक कमजोर’, तो राजीव चंद्रशेखर ने समझाया कांग्रेस और भाजपा के बीच का फर्क
  3. विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी मामले में रामगोपाल ने दी सफाई, कहा- सीएम योगी ने पूरा बयान सुने बिना किया शेयर
  4. अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने तुर्की कंपनी सेलेबी से ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौता किया खत्म
  5. भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे ट्रंप, बोले – ‘मैंने मदद की’
  6. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला इजरायल का साथ, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए दी बधाई
  7. देशभर में चल रहे तुर्किए का बहिष्‍कार स्‍वागत योग्‍य : देवेन्द्र फडणवीस
  8. दरभंगा में बिना अनुमति छात्रावास में राहुल गांधी का कार्यक्रम, प्राथमिकी दर्ज
  9. पिछड़े, अति पिछड़े और दलित छात्रों से बात करने आया था, प्रशासन ने हमें रोक दिया : राहुल गांधी
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र की मांग से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने किया किनारा
  11. दोनों देशों के लिए ‘व्यापारिक समझौता’ लाभदायक होना जरूरी है, अमेरिका को लेकर जयशंकर का बयान
  12. रामगोपाल यादव ने विंग कंमाडर व्योमिका सिंह पर की विवादित टिप्पणी, जातिसूचक शब्दों का किया इस्तेमाल
  13. पाक पीएम ने उतारी प्रधानमंत्री मोदी की ‘नकल’, सैनिकों के दिखे साथ तो झूठ का हुआ पर्दाफाश
  14. दरभंगा में राहुल गांधी के काफिला को रोकने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘उचित जवाब मिलेगा’
  15. राहुल गांधी समाज में अलख जगा रहे, यह भाजपा और जेडीयू को रास नहीं आ रहा : कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे

मॉरीशस के विदेश मंत्री ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास की सराहना की

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 मार्च 2025, 10:17 AM IST
मॉरीशस के विदेश मंत्री ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास की सराहना की
Read Time:3 Minute, 18 Second

बीएनटी न्यूज़

पोर्ट लुइस। मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास की सराहना की। उन्होंने पीएम मोदी को निकट भविष्य में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में भारत के तेज विकास का श्रेय दिया।

एक इंटरव्यू के दौरान विदेश मंत्री ने कहा, “भारत तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और यह काफी हद तक पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण है। भारत न केवल एक आर्थिक शक्तिकेंद्र के रूप में बल्कि एक महाशक्ति के रूप में भी उभर रहा है। आने वाले वर्षों में, सभी की निगाहें भारत पर होंगी, और हम देश के साथ इस तरह के एक खास संबंध के लिए गहराई से सम्मानित महसूस कर रहे हैं।”

पीएम मोदी मॉरीशस की एक ऐतिहासिक आधिकारिक यात्रा के बाद गुरुवार को नई दिल्ली लौट आए। उन्होंने दूसरी बार मुख्य अतिथि के रूप में मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लिया। इससे पहले उन्होंने पहली बार 2015 में यह सम्मान प्राप्त किया था।

समारोहों के दौरान, मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल ने पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द हिंद महासागर’ (जीसीएसके) से सम्मानित किया। पहली बार किसी भारतीय राजनेता को यह सम्मान प्रदान किया गया है।

रामफुल ने भारत और मॉरीशस के बीच बढ़ती साझेदारी को भी उजागर किया।

उन्होंने कहा, “भारत हमेशा हमारी कई परियोजनाओं में सबसे पहले मदद देने वाला रहा है। मॉरीशस में एक नई संसद की आवश्यकता हमारे एजेंडे में है, और भारत ने हमारा समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

पीएम मोदी की ‘विकसित भारत’ दृष्टि की प्रशंसा करते हुए, रामफुल ने कहा, “पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान कई सफल पहल की है, और मुझे विश्वास है कि उनकी ‘विकसित भारत’ दृष्टि उतनी ही सफल होगी।”

उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में चीन के विस्तार प्रभाव पर भी बात की।

मॉरीशस के विदेश मंत्री ने कहा, “चीन मुख्य रूप से एक आर्थिक भागीदार है, लेकिन हम हमेशा हिंद महासागर में सुरक्षा के लिए भारत पर भरोसा करते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *