BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 05:47 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

रूस : यूक्रेन बॉर्डर के पास पुल ढहने के बाद पटरी से उतरी ट्रेन, 7 लोगों की मौत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जून 2025, 12:56 AM IST
रूस : यूक्रेन बॉर्डर के पास पुल ढहने के बाद पटरी से उतरी ट्रेन, 7 लोगों की मौत
Read Time:7 Minute, 9 Second

बीएनटी न्यूज़

मास्को। रूस के ब्रायंस्क में रेलवे पुल ढहने की वजह से एक ट्रेन पटरी से डिरेल हो गई। इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हुई, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ब्रायंस्क क्षेत्र यूक्रेन की सीमा से लगा हुआ है। अधिकारियों ने रविवार को हुई इस घटना के पीछे ‘अवैध हस्तक्षेप’ को कारण बताया है।

ब्रायंस्क रीजन के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने जानकारी दी है कि हॉस्पिटल में भर्ती लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

रूसी राज्य समाचार एजेंसियों ने मेडिकल सोर्स का हवाला देते हुए बताया कि मरने वालों में लोकोमोटिव ड्राइवर भी है।

मिनिस्ट्री ऑफ इमरजेंसी सिचुएशन ने टेलीग्राम पर बताया कि घटनास्थल पर लगभग 180 कर्मियों को तैनात किया गया था, जिनका फोकस घायल का पता लगाने और उसे बचाने पर था।

रूस के बाजा टेलीग्राम चैनल की रिपोर्ट, जो अक्सर कानून प्रवर्तन और सुरक्षा सेवाओं से प्राप्त जानकारी साझा करता है, के मुताबिक प्रारंभिक निष्कर्षों से पुल को उड़ाने का संकेत मिलता है। हालांकि, चैनल ने दावे का समर्थन करने के लिए सबूत नहीं दिए।

युद्ध की शुरुआत के बाद से ब्रायंस्क क्षेत्र पड़ोसी कुर्स्क और बेलगोरोड क्षेत्र के साथ बार-बार सीमा पार से गोलाबारी, ड्रोन हमलों और यूक्रेनी क्षेत्र से गुप्त घुसपैठ का सामना कर रहा है।

गवर्नर बोगोमाज ने कहा कि ट्रेन क्लिमोवो से मॉस्को जा रही थी। इस बीच वह ब्रायंस्क क्षेत्र के वायगोनिचस्की जिले में एक संघीय राजमार्ग के पास ढह गए पुल से टकरा गई। यह जिला यूक्रेनी सीमा से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) दूर स्थित है।

वहीं, रूस-यूक्रेन संघर्षर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मास्को और कीव से युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति समझौते पर सहयोग करने का आह्वान किया है।

इस बीच रूस ने यूक्रेनी अधिकारियों के साथ सीधी बातचीत के दूसरे दौर का प्रस्ताव रखा है, जो अगले सप्ताह इस्तांबुल में होने वाला है।

हालांकि, यूक्रेन ने अभी तक सोमवार को प्रस्तावित वार्ता में अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है, उसने कहा है कि उसे पहले रूस के प्रस्तावों की बारीकियों की समीक्षा करनी होगी।
रूस : यूक्रेन बॉर्डर के पास पुल ढहने के बाद पटरी से उतरी ट्रेन, 7 लोगों की मौत

मास्को, 1 जून (आईएएनएस)। रूस के ब्रायंस्क में रेलवे पुल ढहने की वजह से एक ट्रेन पटरी से डिरेल हो गई। इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हुई, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ब्रायंस्क क्षेत्र यूक्रेन की सीमा से लगा हुआ है। अधिकारियों ने रविवार को हुई इस घटना के पीछे ‘अवैध हस्तक्षेप’ को कारण बताया है।

ब्रायंस्क रीजन के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने जानकारी दी है कि हॉस्पिटल में भर्ती लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

रूसी राज्य समाचार एजेंसियों ने मेडिकल सोर्स का हवाला देते हुए बताया कि मरने वालों में लोकोमोटिव ड्राइवर भी है।

मिनिस्ट्री ऑफ इमरजेंसी सिचुएशन ने टेलीग्राम पर बताया कि घटनास्थल पर लगभग 180 कर्मियों को तैनात किया गया था, जिनका फोकस घायल का पता लगाने और उसे बचाने पर था।

रूस के बाजा टेलीग्राम चैनल की रिपोर्ट, जो अक्सर कानून प्रवर्तन और सुरक्षा सेवाओं से प्राप्त जानकारी साझा करता है, के मुताबिक प्रारंभिक निष्कर्षों से पुल को उड़ाने का संकेत मिलता है। हालांकि, चैनल ने दावे का समर्थन करने के लिए सबूत नहीं दिए।

युद्ध की शुरुआत के बाद से ब्रायंस्क क्षेत्र पड़ोसी कुर्स्क और बेलगोरोड क्षेत्र के साथ बार-बार सीमा पार से गोलाबारी, ड्रोन हमलों और यूक्रेनी क्षेत्र से गुप्त घुसपैठ का सामना कर रहा है।

गवर्नर बोगोमाज ने कहा कि ट्रेन क्लिमोवो से मॉस्को जा रही थी। इस बीच वह ब्रायंस्क क्षेत्र के वायगोनिचस्की जिले में एक संघीय राजमार्ग के पास ढह गए पुल से टकरा गई। यह जिला यूक्रेनी सीमा से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) दूर स्थित है।

वहीं, रूस-यूक्रेन संघर्षर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मास्को और कीव से युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति समझौते पर सहयोग करने का आह्वान किया है।

इस बीच रूस ने यूक्रेनी अधिकारियों के साथ सीधी बातचीत के दूसरे दौर का प्रस्ताव रखा है, जो अगले सप्ताह इस्तांबुल में होने वाला है।

हालांकि, यूक्रेन ने अभी तक सोमवार को प्रस्तावित वार्ता में अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है, उसने कहा है कि उसे पहले रूस के प्रस्तावों की बारीकियों की समीक्षा करनी होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *