BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 05:59 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  2. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  3. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  4. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  5. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  6. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  7. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  8. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा
  9. चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे
  10. ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो के बयान को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  14. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  15. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क

ली जे-म्यांग दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुने गए

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 जून 2025, 1:32 PM IST
ली जे-म्यांग दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुने गए
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

सियोल। डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) के उम्मीदवार ली जे-म्यांग बुधवार को साउथ कोरिया के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। यह जीत कई महीनों की उथल-पुथल के बाद आई, जिसमें उनके पूर्व प्रतिद्वंद्वी को मार्शल लॉ लागू करने की असफल कोशिश के कारण महाभियोग और पद से हटाया गया था।

योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार यून के दिसंबर में मार्शल लॉ लगाने की असफल कोशिश ने ली जे-म्युंग के राष्ट्रपति बनने का रास्ता बनाया, लेकिन इसने देश में राजनीतिक विभाजन को और गहरा दिया। साथ ही, अमेरिका की टैरिफ नीतियों से लेकर उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु हथियार कार्यक्रम तक कई चुनौतियों को और मुश्किल कर दिया।

सभी वोटों की गिनती के बाद, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) के ली जे-म्युंग ने 49.42 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि उनके कंजर्वेटिव पीपल पावर पार्टी (पीपीपी) के प्रतिद्वंद्वी किम मून-सू को 41.15 प्रतिशत वोट मिले।

ली ने 1.73 करोड़ वोट हासिल किए, जो किम से 29 लाख वोट ज्यादा थे। यह किसी भी राष्ट्रपति चुनाव में अब तक के सबसे अधिक वोट हैं। इस आंकड़े ने साल 2022 के चुनाव में यून सुक योल के 1.63 करोड़ वोटों को भी पार कर दिया है।

सियोल के येओउइदो में नेशनल असेंबली स्थित है। यहां से ली जे-म्युंग ने अपने भाषण में वादा किया है कि वह ‘विद्रोह’ को खत्म करेंगे और ‘सैन्य तख्तापलट’ जैसी स्थिति को रोकेंगे।

ली जे-म्यांग ने अपनी पत्नी किम ह्ये-क्युंग के साथ मंच पर कहा, “मैं एक ऐसी दुनिया बनाने का अपना मिशन पूरा करूंगा जहां लोकतंत्र बहाल हो, लोग संप्रभु के रूप में सम्मानित हों और हम एक-दूसरे के साथ सहयोग से रहें। जैसे ही मुझे राष्ट्रपति के रूप में चयन की पुष्टि मिलेगी, मैं अर्थव्यवस्था को सुधारने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दूंगा।”

पीपीपी उम्मीदवार किम मून-सू ने अपने पार्टी हेडक्वार्टर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार स्वीकार की और कहा कि वह “लोगों के फैसले को विनम्रता से स्वीकारते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ली को उनकी जीत पर बधाई दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *